अब समुद्र में युद्द करने की तैयारी में है उत्तर कोरिया, पिछले महीने दो बैलिस्टिक मिसाइल किया था लॉन्च

उत्तर कोरिया ने पिछले कई महीनों से लगातार बैलिस्टिक मिसाइलों के परीक्षणों के बाद, अब समुद्र में भी अपनी हरकतों को बढ़ानी शुरू कर दी है। अमेरिकी नौसेना ने हाल ही में जापान के नजदीक उत्तर कोरियाई पनडुब्बी की कुछ हरकतों को देखा है।

author-image
saketanand gyan
एडिट
New Update
अब समुद्र में युद्द करने की तैयारी में है उत्तर कोरिया, पिछले महीने दो बैलिस्टिक मिसाइल किया था लॉन्च

उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन (फाइल फोटो)

उत्तर कोरिया ने पिछले कई महीनों से लगातार बैलिस्टिक मिसाइलों के परीक्षणों के बाद, अब समुद्र में भी अपनी हरकतें शुरू कर दी है। अमेरिकी नौसेना ने हाल ही में जापान के नजदीक उत्तर कोरियाई पनडुब्बी की कुछ हरकतों को देखा है।

Advertisment

अमेरिकी नौसेना के मताबिक, उत्तर कोरियाई नौसेना ने पानी के भीतर मिसाइल परीक्षण किया है। उत्तर कोरिया की दो पनडुब्बियों को जापानी जल सीमा के पास देखा गया है। रविवार को उत्तर कोरिया ने एक महीने के भीतर तीसरी बार समुद्र से मिसाइल छोड़ने का परीक्षण किया।

जुलाई महीने में उत्तर कोरिया ने दो बार अंतर महाद्विपीय बैलिस्टिक मिसाइलों का परीक्षण कर अमेरिका और दक्षिण कोरिया के लिए मुश्किलें खड़ी कर दी थी। जवाब में दोनों देशों ने भी मिसाइल परीक्षण कर उत्तर कोरिया को चेतावनी जारी कर दी थी।

और पढ़ें: अमेरिका ने वेनेजुएला पर लगाया प्रतिबंध, राष्ट्रपति को बताया तानाशाह

लेकिन अब उत्तर कोरिया पूरी तरह से युद्द में उतरने को तैयार बैठा है। खबर के मुताबिक उत्तर कोरिया के पास 70 पनडुब्बियां हैं। अमेरिका 2010 से ही उत्तर कोरिया के समुद्री हरकतों पर नजर रख रहा है।

आकाश में मिसाइल के परीक्षणों के बाद उत्तर कोरिया के बढ़ते समुद्री हरकतों से अमेरिका और जापान भी अपने विकल्पों पर विचार कर रहा है।

और पढें: चीन ने भारत को डाकोला से बिना किसी शर्त सेना हटाने की दी चेतावनी

Source : News Nation Bureau

North Korea Kim Jong Un Submarine
Advertisment