चीन की जेल में बंद नोबेल पुरस्कार विजेता लियु शियाओबो का निधन

चीन के नोबेल पुरस्कार विजेता लियु शियाओबो का गुरुवार को एक अस्पताल में निधन हो गया।

चीन के नोबेल पुरस्कार विजेता लियु शियाओबो का गुरुवार को एक अस्पताल में निधन हो गया।

author-image
sankalp thakur
एडिट
New Update
चीन की जेल में बंद नोबेल पुरस्कार विजेता लियु शियाओबो का निधन

नोबेल पुरस्कार विजेता लियु शियाओबो

चीन के नोबेल पुरस्कार विजेता लियु शियाओबो का गुरुवार को एक अस्पताल में निधन हो गया। वह कैंसर से जूझ रहे थे। लगभग नौ साल जेल में बिताने के बाद लियु का 61 साल की उम्र में निधन हो गया।

Advertisment

अमेरिका ने चीन से कहा है कि लियु शियाओबो की पत्नी को रिहा करे।

चीन में विध्वंस फैलाने को लेकर लियु को साल 2009 में 11 साल जेल की सजा सुनाई गई थी। उनपर कम्युनिस्ट शासन को लोकतंत्र में बदलने के लिए एक राजनीतिक घोषणा पत्र को अमली जामा पहनाने का आरोप था।

और पढ़ें: भारत-चीन सीमा विवाद पर सरकार ने बुलाई सभी दलों की बैठक

चीन में लोकतंत्र के समर्थन में सक्रियता को लेकर साल 2010 में उन्हें शांति के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

और पढ़ें: भारत-चीन सीमा विवाद पर सरकार ने बुलाई सभी दलों की बैठक

Source : IANS

china nobel award liu xiaobo
Advertisment