कैबिनेट स्तर पर पहुँचने वाली पहली भारतीय मूल की महिला होंगी निक्की हेली

डोनाल्ड ट्रंप से हाल ही हुई उनकी मुलाक़ात के बाद ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि उन्हें कोई महत्वपूर्ण पद दिया जा सकता है।

author-image
ashish bhardwaj
एडिट
New Update
कैबिनेट स्तर पर पहुँचने वाली पहली भारतीय मूल की महिला होंगी निक्की हेली

फाइल फोटो

भारतीय मूल की निक्की हेली अब संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका की अगली राजदूत होंगी। इस बाबत बुधवार को घोषणा हो गयी। वह कैबिनेट के स्तर तक पहुँचने वाली पहली भारतीय मूल की नेता हैं। डोनाल्ड ट्रंप से हाल ही हुई उनकी मुलाक़ात के बाद ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि उन्हें कोई महत्वपूर्ण पद दिया जा सकता है।

Advertisment

यह संभावना भी जताई जा रही थी कि हेली को अमेरिका का अगला विदेश मंत्री बनाया जा सकता है। 44 साल की हेली दो बार साउथ कैरोलिना की गवर्नर भी रह चुकी हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव की प्राइमरी में हेली ट्रंप की आलोचक रहीं और मार्को रुबियो के खेमे में थीं। आम चुनाव से ठीक पहले उन्होंने ट्रंप खेमे में कदम रखा और सार्वजनिक रूप से घोषणा की कि वो अरबपति ट्रंप वोट देंगी।

यह भी पढ़ें: भारतीय मूल की निक्की हेली बन सकती हैं अमेरिका की विदेश मंत्री

चुनाव जीतने के बाद डोनाल्ड ट्रंप के सामने अगली चुनौती ओबामा से प्रशासन अपने हाथ में लेने की है। सता के हस्तांतरण के लिए ट्रंप अपनी टीम बनाने में जुटे हुए हैं। ट्रंप ने अल्बामा के सीनेटर जेफ सेशन को अटॉर्नी जनरल नियुक्त किया है जो अमेरिका में रह रहे प्रवासियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की वकालत करते रहे हैं। ट्रंप ने अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार के लिए माइकल टी फ्लेन को नामांकित किया है। तीसरा अहम पद अमेरिका की खुफिया एजेंसी सीआईए का है। ट्रंप ने इस पद के लिए माइक पंपियो को चुना है।

Source : News Nation Bureau

Nikki Haley Donald Trump United Nations
      
Advertisment