logo-image

नाइजीरिया: बोको हराम ने 80 स्कूली लड़कियों को किया रिहा, लगभग 200 लड़कियां अब भी चंगुल में

फिलहाल रिहा की गई सभी छात्रा सेना के संरक्षण में है।

Updated on: 07 May 2017, 09:24 AM

नई दिल्ली:

इस्लामिक चरमपंथी गुट बोको हराम ने 276 चिबॉक स्कूली लड़कियों में से 80 को रिहा कर दिया है। हालांकि इन लड़कियों की रिहाई के बावजूद 195 लड़कियां अब भी लापता है।

बता दें कि इन सभी स्कूली छात्राओं का तीन साल पहले अपहरण किया गया था। फिलहाल रिहा की गई सभी छात्रा सेना के संरक्षण में है।

इन लड़कियों को अप्रैल 2014 में उनके उत्तर-पूर्वी शहर चिबॉक स्थित हॉस्टल से अगवा किया गया था। 50 छात्राएं तो उसी वक़्त बचकर भाग निकली थीं, जबकि पिछले साल अक्टूबर में रेड क्रॉस से बातचीत के बाद बोको हराम ने 21 लड़कियों को आज़ाद किया था।

एक अधिकारी ने नाम न बताने की शर्त पर बताया कि स्कूली छात्राओं को सरकार और बोको हराम की बातचीत के बाद रिहा किया गया है। सेना के सूत्रों ने बताया कि लड़कियां अभी कैमरून सीमा में बांकी के पास है जहां इन सबका मैदागुरी ले जाने से पहले मेडिकल जांच किया जायेगा।

नाइजीरियाई सेना को मिली बड़ी सफलता, बोको हरम के चंगुल से 605 बंधक छुड़ाए

अपहृत लड़कियों में से ज्यादातर ईसाई थीं। इस्लामिक कट्टरवादियों से शादी के लिए उनके साथ जबरदस्ती की गई और उन्हें जबरन प्रेग्नेंट किया गया। कई संगठनों का मानना है कि इन लड़कियों का इस्तेमाल आत्मघाती हमले के लिए भी किया जाना था।

चार आतंकिया के बदले बोको हराम ने आगवा की गई 21 लड़कियों को रिहा किया