नाइजीरिया में मस्जिद के अंदर आत्मघाती हमलावर ने खुद को उड़ाया, 50 लोगों की मौत

नाइजीरिया में एक मस्जिद के अंदर हुए आत्मघाती धमाके में 50 लोगों की मौत हो गई जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

नाइजीरिया में एक मस्जिद के अंदर हुए आत्मघाती धमाके में 50 लोगों की मौत हो गई जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

author-image
kunal kaushal
एडिट
New Update
नाइजीरिया में मस्जिद के अंदर आत्मघाती हमलावर ने खुद को उड़ाया, 50 लोगों की मौत

प्रतीकात्मक फोटो

नाइजीरिया में एक मस्जिद के अंदर हुए आत्मघाती धमाके में कम से कम 50 लोगों की मौत हो गई जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

Advertisment

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, एक पुलिस अधिकारी ने कहा, हमलावर ने उत्तरी नाइजीरिया के अदामावा राज्य के मुबी कस्बे में एक मस्जिद के अंदर विस्फोटकों से भरी जैकेट से खुद को उड़ा लिया।

कई घायलों की स्थिति गंभीर है। किसी भी आतंकवादी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। हालांकि सुरक्षा एजेंसियों ने आतंकवादी संगठन बोको हरम पर इस धमाके को अंजाम देने का शक जताया है।

ये भी पढ़ें: ICJ के दोबारा जज बने दलवीर भंडारी, सुषमा बोली- 'वंदे मातरम'

ये भी पढ़ें: पूर्व राष्ट्रपति रॉबर्ट मुगाबे के खिलाफ चलेगा महाभियोग, प्रक्रिया की शुरुआत जल्द

HIGHLIGHTS

  • नाइजीरिया में मस्जिद में आत्मघाती धमाका, 50 लोगों की मौत
  • आतंकवादी संगठन बोको हरम पर धमाका करने का शक

Source : News Nation Bureau

Bomb Blast Nigeria blast othman abubakar
Advertisment