नेपाल में बाढ़ से मरने वालों की संख्या 49 हुई, कई लोग अभी भी लापता

नेपाल में लगातार हो रही बारिश के कारण आई बाढ़ और भूस्खलन के कारण मरने वालों की संख्या 49 हो गई है और हजारों की संख्या में लोग बेघर हो गए हैं

नेपाल में लगातार हो रही बारिश के कारण आई बाढ़ और भूस्खलन के कारण मरने वालों की संख्या 49 हो गई है और हजारों की संख्या में लोग बेघर हो गए हैं

author-image
vinita singh
एडिट
New Update
नेपाल में बाढ़ से मरने वालों की संख्या 49 हुई, कई लोग अभी भी लापता

नेपाल में बाढ़ से मरने वालों की संख्या 49 हुई

नेपाल में लगातार हो रही बारिश के कारण आई बाढ़ और भूस्खलन के कारण मरने वालों की संख्या 49 हो गई है और हजारों की संख्या में लोग बेघर हो गए हैं। गृह मंत्रालय की ताजा रिपोर्ट के अनुसार लगभग 13 लोग तेज बारिश के चलते घायल हो गए और 17 लोग ऐसे है जिनका अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है।

Advertisment

'द हिमालयन टाइम्स' की रिपोर्ट के मुताबिक मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार 21 जिले ऐसे है जो बाढ़ और भूस्खलन से बुरी तरह प्रभावित है।

नेपाल के जिले पंच्छतर में 1 व्यक्ति की मौत हुई है, इसके अलावा सिंधुली, झापा और बांके जिले में 4-4 लोगों के मारे जाने की खबर सामने आई है। वहीं मोरांग में 5,सुंसारी में 8, सरलाही और सुर्खेत में 3-3, बारा और डांग जिलों में 2-2 लोगों की मौत हुई है।

लगातार हो रही भारी बारिश के कारण रौताहत जिले में 7 लोगों की मौत हुई है, बरदिया में 2, धनुशाला, मकावनपुर, कैलाई और पाल्पा जिलों में 1-1 व्यक्ति के मारे जाने की खबर है। झापा, मोरांग, सुंसारी, सप्तारी, सिराहा, सरलाही, रौताहत, बांके, बरदिया और डांग जिलें बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं।

मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, लगभग 35, 843 घर बाढ़ और भूस्खलन की वजह से तबाह हो चुके हैं जबकि 1000 घर ऐसे है जिनको आंशिक तौर पर नुकसान पहुंचा है। बाढ़ की वजह से 397 मवेशियों की जानें भी जा व्हकि हैं। तराई क्षेत्रों के शहरों को काफी नुक्सान पहुंचा है। यहां यातायात पूरी तरह ठप्प हो गया है।

Video: हिमाचल प्रदेश: मंडी में भूस्खलन, खाई में गिरी दो बसें, 15 लोगों की मौत

Source : News Nation Bureau

landslides heavy rainfall Nepal Floods
      
Advertisment