अमेरिका की हिरासतगाह में बंद हैं 100 से ज्यादा भारतीय

अमेरिका में भारतीय मिशन ने दो हिरासतगाहों से संपर्क साधा है। इन दोनों हिरासतगाहों में करीब 100 भारतीय बंद हैं।

अमेरिका में भारतीय मिशन ने दो हिरासतगाहों से संपर्क साधा है। इन दोनों हिरासतगाहों में करीब 100 भारतीय बंद हैं।

author-image
sankalp thakur
एडिट
New Update
अमेरिका की हिरासतगाह में बंद हैं 100 से ज्यादा भारतीय

अमेरिका में भारतीय मिशन ने दो हिरासतगाहों से संपर्क साधा है। इन दोनों हिरासतगाहों में करीब 100 भारतीय बंद हैं। ज्यादातर भारतीय पंजाब से हैं जिन्हें अमेरिका की दक्षिणी सीमा से गैरकानूनी ढंग से प्रवेश करने के कारण हिरासत में लिया गया था।

Advertisment

खबरों की माने तो अमेरिका के न्यू मैक्सिको प्रांत के हिरासतगाह में 40 से 45 भारतीय बंद हैं जबकि ऑरेगॉन के हिरासतगाह में 52 भारतीय बंद हैं।

भारतीय दूतावास को इसके बारे में जानकारी मिली है। जानकारी मिलने के बाद भारतीय दूतावास ने हिरासतगाहों से संपर्क साधा है।

नापा (नैशनल एडाप्सन प्रोग्राम ऑफ एक्सन) ने वर्ष 2013, 2014 और 2015 के बीच फ्रीडम ऑफ इन्फर्मेशन एक्ट (एफओआईए) के तहत मिली सूचना के आधार पर बताया कि अमेरिकी सीमा पर 27,000 से ज्यादा भारतीयों को पकड़ा गया है। इनमें से 4,000 महिलाएं और 350 बच्चे हैं। इस कानून के तहत वर्ष 2015 में मिली सूचना के मुताबिक देश में गैरकानूनी रूप से रहने के आरोप में 900 से ज्यादा भारतीय विभिन्न संघीय अदालतों में बंद हैं।

और पढ़ें: सोज़ के बयान पर सुब्रमण्‍यम स्‍वामी का पलटवार, कहा- मुशर्रफ़ को पसंद करने वाले पाकिस्तान रहें

Source : News Nation Bureau

INDIA Donald Trump US
      
Advertisment