नवाज शरीफ अपने उसूलों के लिए जेल जाने को तैयार हैं: अब्बासी
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहिद खकान अब्बासी ने कहा है कि उनके पूर्ववर्ती नवाज शरीफ अपने उसूलों के लिए जेल जाने के लिए तैयार हैं।
इस्लामाबाद:
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहिद खकान अब्बासी ने कहा है कि उनके पूर्ववर्ती नवाज शरीफ अपने उसूलों के लिए जेल जाने के लिए तैयार हैं।
अब्बासी ने 'जियो न्यूज' से रविवार को कहा, सत्तारूढ़ पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) जनता के वोटों का सम्मान करने के लिए जानी जाती है।
जुलाई 2017 में सुप्रीम कोर्ट द्वारा पद से हटाए गए शरीफ 'वोट का सम्मान करें' नारे के साथ जोरदार तरीके से प्रचार कर रहे हैं, दूसरी तरफ वह अपने और अपने परिवार के खिलाफ राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो (एनएबी) द्वारा लगाए गए भ्रष्टाचार के मामलों का सामना कर रहे हैं।
अब्बासी ने कहा कि मुंबई हमले पर शरीफ के बयान बाद बनी स्थिति को सुलझाने के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा समिति की एक बैठक बुलाना जरूरी था।
नवाज ने हाल ही में कहा था, 'आतंकवादी संगठन सक्रिय हैं, क्या हमें आतंकवादियों को सीमा पार जाने देना चाहिए और उन्हें मुंबई में 150 लोगों को मारने देना चाहिए? इसका मुझे स्पष्टीकरण दें। हम मुकदमे की सुनवाई पूरी क्यों नहीं कर पाए।'
और पढ़ें: विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की सफाई, मानसरोवर में स्नान पर कोई रोक नहीं
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Guru Gochar 2024: आज बृहस्पति देव बनाने जा रहे हैं कुबेर योग, रातोंरात अमीर बन जाएंगे इन 3 राशियों के लोग!
-
Nautapa 2024 Date: कब से शुरू हो रहा है नौतपा, इन नौ दिनों में क्यो पड़ती है भीष्ण गर्मी
-
Aaj Ka Panchang 1 May 2024: क्या है 1 मई 2024 का पंचांग, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहु काल का समय
-
Satyanarayan Vrat 2024: इस साल कब-कब है सत्यनारायण व्रत, तिथि और शुभ मुहूर्त कर लें नोट