logo-image

नाटो रक्षा योजना रूस के संगठन के साथ संबंध तोड़ने को सही ठहराती है : क्रेमलिन

नाटो रक्षा योजना रूस के संगठन के साथ संबंध तोड़ने को सही ठहराती है : क्रेमलिन

Updated on: 23 Oct 2021, 01:25 PM

मास्को:

क्रेमलिन ने कहा कि रूस को रोकने के लिए उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) की नई योजना गठबंधन के साथ सभी आधिकारिक वार्ता को समाप्त करने के मास्को के फैसले को पूरी तरह से सही ठहराती है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने शुक्रवार को अपनी दैनिक ब्रीफिंग के दौरान यह टिप्पणी की, जब नाटो के रक्षा मंत्रियों ने कई मोचरें पर रूसी खतरों से बचाव के लिए एक नए मास्टर प्लान पर सहमति व्यक्त की।

प्रवक्ता ने कहा कि ऐसी परिस्थितियों में रूस-नाटो वार्ता अनावश्यक है और रूस अपने हितों की रक्षा करना जारी रखेगा।

उन्होंने कहा, रूसी पक्ष ने नाटो के बारे में कभी कोई भ्रम नहीं रखा है.. गठबंधन की कल्पना की गई और टकराव के लिए बनाया गया था और यह इस कार्य को पूरा करना जारी रखेगा।

रूस के उप विदेश मंत्री अलेक्जेंडर ग्रुश्को ने शुक्रवार को कहा कि नाटो की जिम्मेदारी से बचने और बिगड़ते संबंधों के लिए मास्को पर दोष लगाने का प्रयास अस्वीकार्य है।

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.