नेपाल की EU से हवाई सेवाओं से प्रतिबंध हटाने की मांग, सुरक्षा व्यवस्था में सुधार का दिया भरोसा

नेपाल ने यूरोपीय संघ से आग्रह किया है कि वो हवाई यातायात से प्रतिबंध हटा दे। नेपाल के विदेश मंत्री प्रकाश शरण महात ने ईयू से कहा है कि नेपाल ने नेपाली एयरलाइंस की सुरक्षा में काफी सुधार किया है।

author-image
pradeep tripathi
एडिट
New Update
नेपाल की EU से हवाई सेवाओं से प्रतिबंध हटाने की मांग, सुरक्षा व्यवस्था में सुधार का दिया भरोसा

नेपाल ने यूरोपीय संघ से आग्रह किया है कि वो हवाई यातायात से प्रतिबंध हटा दे। नेपाल के विदेश मंत्री प्रकाश शरण महात ने ईयू से कहा है कि नेपाल ने नेपाली एयरलाइंस की सुरक्षा में काफी सुधार किया है।

Advertisment

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, विदेश मामलों के मंत्री प्रकाश शरण महात ने ब्रसेल्स में अपने बैठक के दौरान यूरोपीय आयोग के अध्यक्ष जीन क्लाउड जंकर से प्रतिबंध हटाने का आग्रह किया। साथ ही विमानन क्षेत्र की सुरक्षा में किए गए सुधारों की जानकारी भी दी।

इस प्रतिबंध के कारण नेपाल को पर्यटन के क्षेत्र में नुकसान हो रहा है। यूरोप से आने वाले पर्यटको की कमी हो रही है। यहां आने वाले ज्यादातर पर्यटक बौद्ध पर्यटन स्थलों पर जाते हैं, वे नेपाल से होकर भारत के बौद्ध पर्यटक स्थलों पर भी आते हैं। 

मंत्री ने कहा, "नेपाल सरकार द्वारा दिए गए तथ्य के आधार पर यूरोपयीय संघ के अध्यक्ष ने विदेश मंत्री को इस मामले में साकारात्मक पहल का आश्वासन दिया।"

'यूरोपीय संघ के हवाई सुरक्षा सूची' के रूप में जाने जाने वाले यूरोपीय संघ ने नेपाल को असुरक्षित कैरियर की सूची में डालते हुए दिसंबर, 2013 से यूरोपीय संघ के 28 देशों में नेपाल के विमानों को जाने से प्रतिबंधित कर दिया था।

एक बयान के अनुसार, बैठक के दौरान महात ने यूरोपीय संघ से बुनयादी ढांचे के विकास और भूकंप के बाद पुनर्निर्माण के लिए समर्थन मांगा।

नेपाल के मंत्री ने यूरोपीय संघ के उपाध्यक्ष फेडरिका मोघेरनी के साथ भी बैठक की, जहां उन्होंने भूकंप के बाद नेपाल के बुनियादी विकास, संविधान लागू करने और चुनावी समर्थन मांगा है।

महात ने कृषि, मानव और सामाजिक और व्यापार के क्षेत्र के विकास में ईयू के समर्थन को संज्ञान में लेते हुए स्किल डेवेलपमेंट और बुनियादी क्षेत्र के विकास में समर्थन का आग्रह किया है।

Source : News Nation Bureau

European Union Nepal Airlines
      
Advertisment