म्यांमार के दुर्घटनाग्रस्त सैन्य विमान से रविवार को 26 और शव बरामद किए गए है। इसके बाद अब मृतकों की संख्या बढ़कर 59 हो गई है। इन शवों में 26 पुरूष और 23 महिलाएं एवं नौ बच्चे हैं। एक शव की पहचान नहीं हो सकी है। रिपोर्ट के मुताबिक, इनमें से तीन सैन्य अधिकारी और दो जवान थे।
रविवार को मौसम में सुधार की वजह से क्षेत्र में तलाशी अभियान संभव हो सका। तलाशी अभियान के लिए नौसेना के नौ पोत, पांच विमानों और वायुसेना के दो हेलीकॉप्टरों को स्थानीय पोतों के साथ काम पर लगाया गया है।
सैन्य विमान के मलबे को फोरेंसिक जांच के लिए सैन्य अस्पताल भेजा गया है। बता दें कि इससे पहले म्यांमार के सौ से ज्यादा सैनिकों और उनके परिवार के सदस्यों को ले जा रहे लापता सैन्य विमान का मलबा गुरुवार को अंडमान सागर में मिला था।
116 लोगों के साथ लापता म्यांमार के सैनिक विमान का मलबा समुद्र में मिला
विमान का वायु यातायात नियंत्रकों से संपर्क टूट गया था जिसके बाद से विमान लापता था। इस विमान में चालक दल के 14 सदस्यों समेत 106 लोग सवार थे, जो सैनिक या उनके परिजन थे। बताया जा रहा है कि सवार लोगों में एक दर्जन से अधिक बच्चे थे।
इसके बाद गुरुवार को लापता विमान का मलबा अंडमान सागर में मिला था। दुर्घटनाग्रस्त म्यांमार के इस सैन्य विमान से बचावकर्मियों ने गुरुवार को दस शव बरामद किए थे। इसी के बाद से विमान से मृतकों की पड़ताल की कार्रवाई चल रही थी।
मनोरंजन: इरफान खान ने शुरू की हॉलीवुड फिल्म Puzzle की शूटिंग, फैंस के लिए शेयर की ये सेल्फी
कारोबार से जुड़ी और ख़बरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
Source : IANS