म्यांमार: रोहिंग्या पर वीडियो पोस्ट करने पर छिना ब्यूटी क्वीन श्वे यान शी का ताज

रोहिंग्या मुस्लिम चरमपंथियों पर वीडियो पोस्ट करने पर म्यांमार की ब्यूटी क्वीन श्रे यान शी को महंगा पड़ा।

रोहिंग्या मुस्लिम चरमपंथियों पर वीडियो पोस्ट करने पर म्यांमार की ब्यूटी क्वीन श्रे यान शी को महंगा पड़ा।

author-image
ruchika sharma
एडिट
New Update
म्यांमार: रोहिंग्या पर वीडियो पोस्ट करने पर छिना ब्यूटी क्वीन श्वे यान शी का ताज

ब्यूटी क्वीन श्वे यान शी

रोहिंग्या मुस्लिम चरमपंथियों पर वीडियो पोस्ट करने पर म्यांमार की ब्यूटी क्वीन श्वे यान शी  को महंगा पड़ा शी ने आरोप लगाया है कि उनसे ब्यूटी कॉन्टेस्ट में मिला ताज छीन लिया गया है। ग्राफिक वीडियो में रखाइन राज्य में हुई साम्प्रदायिक हिंसा के लिए मुस्लिम रोहिंग्या चरमपंथियों को जिम्मेदार ठहराया हुआ दिखाई गया है।

Advertisment

मिस ग्रैंड शी ने अपने फेसबुक अकाउंट पर रोहिंग्या चरमपंथियों का एक वीडियो पोस्ट किया था जिसके बाद उनके ख़िताब के साथ ताज भी छीन लिया गया पोस्ट किये गए वीडियो में बीच-बीच में लोगों के खून से लथपथ चेहरे और बच्चों की नग्न तस्वीरें और एआरएसए अराकान रोहिंग्या साल्वेशन आर्मी द्वारा पोस्ट किए वीडियो की ग्राफिक छवियां डाली गई हैं

और पढ़ें: RBI ने ब्याज दरों में नहीं किया बदलाव, 2017-18 का विकास दर अनुमान घटाकर 6.7 किया प्रतिशत

मिस तुर्की इतिर एसेन से भी छीना ताज

शी पहली प्रतिभागी नहीं है जिनसे ताज छीना गया हो इससे पहले मासिक धर्म के रक्त की तुलना 'शहीदों' के रक्त से करने पर मिस तुर्की इतिर एसेन का ताज छीन लिया गया था।प्रतियोगिता के आयोजकों ने कहा कि ये ट्वीट 'अस्वीकार्य' है और उनकी जीत के कुछ घंटों के बाद ही उनका ताज छीनने के फैसले पुष्टि कर दी थी।

म्यांमार नेता सू ची से वापस लिया ऑक्सफर्ड सम्मान

शी से पहले म्यांमार नेता सू ची से रोहिंग्या मुद्दे पर लिया गया ऑक्सफर्ड सम्मान वापस ले लिया गया था। आंग सान सू ची का ये सम्मान उनके देश में रोहिंग्या मुसलमानों की दुर्दशा पर उनके द्वारा कथित समुचित कदम नहीं उठाने पर वापस लिया गया है। ऑक्सफर्ड सिटी काउंसिल ने म्यांमार की इस नेता को लोकतंत्र के लिए लंबा संघर्ष करने को लेकर वर्ष 1997 में फ्रीडम ऑफ ऑक्सफर्ड प्रदान किया था।

और पढ़ें: दीपिका पादुकोण की बिंदास फोटो हुई सोशल मीडिया पर वायरल, आपने देखी क्या

Source : News Nation Bureau

Myanmar myanmar beauty queen shwe eain si
      
Advertisment