पाक सरकार को हाफिज की चुनौती, कहा- आओ और गिरफ्तार करो, कश्मीर पर बोलता रहूंगा
मुंबई हमलों का मास्टरमाइंड और जमात उद दावा का सरगना हाफिज सईद ने पाक सरकार को उसे गिरफ्तार करने की चुनौती दी है। साथ ही कहा है कि वो कश्मीर के मसले पर अपनी आवाज़ उठाता रहेगा।
नई दिल्ली:
मुंबई हमलों का मास्टरमाइंड और जमात उद दावा का सरगना हाफिज सईद ने पाक सरकार को उसे गिरफ्तार करने की चुनौती दी है। साथ ही कहा है कि वो कश्मीर के मसले पर अपनी आवाज़ उठाता रहेगा।
हाफिज ने एक रैली में कहा, 'अगर पाकिस्तानी सरकार मुझे गिरफ्तार करना चाहती है... आओ और गिरफ्तार करो लेकिन मैं 2018 को कश्मीर को समर्पित करने से नहीं रुकूंगा।'
उसने कहा, 'हमें दबाने की कोशिश करोगे तो हम और मज़बूत होकर उभरेंगे।'
हाफिज ने कश्मीर मुद्दे पर अपनी सक्रिय भूमिका न निभाने के लिये पूर्व प्रधानमंत्री नवाज़ शरीफ की आलोचना की। साथ ही कहा कि अगर वो कश्मीर की आजादी के लिये ककाम करेंगे तो उन्हें सत्ता में वापस लाने के लिये कोशिश की जाएगी।
हाफिज ने दावा किया कि अमेरिका और भारत के दबाव के कारण उसके कार्यक्रमों को मीडिया कवर नहीं कर रही है।
और पढ़ें: पाकिस्तान को शक भारत CPEC पर करा सकता है आतंकी हमला
हाफिज सईद पर अमेरिका ने 1 करोड़ डॉलर का ईनाम रखा है।
उसने सरकार से कहा है कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की टीम को जमात उद दावा और एफआईएफ सेंटर के कार्यालय जाने दे ताकि उन्हें उनके सामाजिक कामों की जानकारी मिले।
उसने कहा, 'हम अंतरराष्ट्रीय मडनिटरिंग टीम का अपने सेंटर्स पर स्वागत करते हैं।'
और पढ़ें: पाकिस्तान पर हम नहीं हमारा एक्शन बोलेगा- आर्मी वाइस-चीफ
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Sonam Kapoor Postpartum Weight Gain: प्रेगनेंसी के बाद सोनम कपूर का बढ़ गया 32 किलो वजन, फिट होने के लिए की इतनी मेहनत
-
Randeep Hooda: रणदीप हुडा को मिला लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार, सोशल मीडिया पर जताया आभार
-
Kajol Workout Routine: 49 की उर्म में ऐसे इतनी फिट रहती हैं काजोल, शेयर किया अपना जिम रुटीन
धर्म-कर्म
-
Vikat Sanakashti Chaturthi 2024: विकट संकष्टी चतुर्थी व्रत कब? बस इस मूहूर्त में करें गणेश जी की पूजा, जानें डेट
-
Shukra Gochar 2024: शुक्र ने किया मेष राशि में गोचर, यहां जानें किस राशि वालों पर पड़ेगा क्या प्रभाव
-
Buddha Purnima 2024: कब है बुद्ध पूर्णिमा, वैशाख मास में कैसे मनाया जाएगा ये उत्सव
-
Shani Shash Rajyog 2024: 30 साल बाद आज शनि बना रहे हैं शश राजयोग, इन 3 राशियों की खुलेगी लॉटरी