पाकिस्तानः मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद की नजरबंदी 30 दिनों के लिए बढ़ी

मुंबई हमले का मास्टरमाइंड हाफिज सईद की नजरबंदी 30 दिनों के लिए बढ़ा दी गई है।

मुंबई हमले का मास्टरमाइंड हाफिज सईद की नजरबंदी 30 दिनों के लिए बढ़ा दी गई है।

author-image
abhiranjan kumar
एडिट
New Update
पाकिस्तानः मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद की नजरबंदी 30 दिनों के लिए बढ़ी

मुंबई हमले का मास्टरमाइंड हाफिज सईद (फाइल फोटो)

मुंबई हमले का मास्टरमाइंड हाफिज सईद की नजरबंदी 30 दिनों के लिए बढ़ा दी गई है। यह फैसला पाकिस्तान प्रांत के पंजाब प्रोविंस के ज्यूडिशियल रिव्यू में सुनाया गया।

Advertisment

इस दौरान सईद के चार अन्य साथियों की नजरबंदी की सीमा बढ़ाने से कोर्ट ने इंकार कर दिया। प्रतिबंधित आतंकी संगठन जमात-उद-दावा के सरगना सईद पर ये नजरबंदी 24 अक्टूबर से लागू होगी।

इससे पहले पाकिस्तान की एक अदालत ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर सरकार पर्याप्त सबूत नहीं सौंपती है तो मुंबई हमलों के मास्टरमाइंड हाफिज सईद की हिरासत (हाउस अरेस्ट) को खत्म किया जा सकता है।

आतंकवाद निरोधक अधिनियम के तहत जमात-उद-दावा के प्रमुख और उसके चार सहयोगियों को जनवरी में घर में नजरबंद कर दिया गया था।

इसे भी पढ़ेंः पाकिस्तान सरकार दे सईद के खिलाफ सबूत नहीं तो खत्म होगी नजरबंदी

लाहौर हाई कोर्ट (एलएचसी) ने मंगलवार को सईद की गिरफ्तारी की याचिका पर सुनवाई के दौरान यह बात कही। पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार गृह सचिव सईद की हिरासत अवधि बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेज लेकर अदालत के समक्ष पेश नहीं हो सके।

गृह सचिव की अनुपस्थिति पर कड़ी फटकार लगाते हुए न्यायमूर्ति सैयद मजहर अली अकबर नकवी ने कहा, 'किसी को भी अखबार की कतरन के आधार पर लंबे समय तक हिरासत में नहीं रखा जा सकता।'

उन्होंने कहा कि अगर सभी निर्णय मंत्रालय ही लेगा तो अदालत को बंद कर देना चाहिए। कोई भी अदालत के साथ सहयोग करने को तैयार नहीं है। न्यायमूर्ति नकवी ने 13 अक्टूबर तक गृह सचिव को लाहौर न्यायालय के समक्ष पेश होने का समन जारी किया।

सभी राज्यों की खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Source : News Nation Bureau

Mumbai Attack Jamaat-ud-Dawah chief Hafiz Saeed
      
Advertisment