मास्को में राहगीरों पर अंधाधुंध फायरिंग, 4 लोगों की मौत

मास्को के करातोव इलाके में हुई इस घटना में बंदूकधारी ने एक घर से राहगीरों को निशाना बनाया।

मास्को के करातोव इलाके में हुई इस घटना में बंदूकधारी ने एक घर से राहगीरों को निशाना बनाया।

author-image
Deepak K
एडिट
New Update
मास्को में राहगीरों पर अंधाधुंध फायरिंग, 4 लोगों की मौत

मास्को में राहगीरों पर अज्ञात शख्स ने की फायरिंग

रूस की राजधानी मास्को में एक हमले में कम से कम चार लोगों के मारे जाने की खबर है। खबरों के मुताबिक अज्ञात बंदूकधारी ने नागरिकों को निशाना बनाते हुए अंधाधुंध गोलीबारी शुरु कर दी, जिसमें कम से कम 4 लोग मारे गए हैं।

Advertisment

यूरोप के कई देशों में हाल के दिनों में ऐसी घटनाओं में बढ़ोतरी हुई है। रूसी मीडिया के मुताबिक अभी तक हमलावार के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। 

मास्को के करातोव इलाके में हुई इस घटना में बंदूकधारी ने एक घर से राहगीरों को निशाना बनाया। घटना के बाद पुलिस ने इलाके की घेरेबंदी कर दी है। खबर लिखे जाने तक हमलावर के मारे जाने के बारे में कोई सूचना नहीं है।

मैनचेस्टर एयरपोर्ट के टर्मिनल 2 पर मिला लावारिस बैग, विस्फोटक की आशंका से कराया गया ख़ाली

HIGHLIGHTS

  • रूस की राजधानी मास्को में एक हमले में कम से कम चार लोगों के मारे जाने की खबर है
  • खबरों के मुताबिक हमले में कम से कम 4 लोग मारे गए हैं

Source : New State Bureau

Moscow Moscow attack random Firing pedestrian shooters
Advertisment