मोरक्कन किंग ने नए कैबिनेट के लाइनअप को मंजूरी दी
मोरक्कन किंग ने नए कैबिनेट के लाइनअप को मंजूरी दी
रबात:
मोरक्को के राजा मोहम्मद 4 ने 8 सितंबर को विधानसभा चुनावों के बाद गठित नई सरकार की लाइनअप को मंजूरी दे दी है।समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, केंद्रीय शहर फेस के रॉयल पैलेस में राजा ने नए प्रधानमंत्री अजीज अखनौच, जो कि नेशनल रैली ऑफ इंडिपेंडेंट पार्टी (आरएनआई) के अध्यक्ष भी थे, उनकी अगवानी की और अपने 24 सदस्यीय कैबिनेट की सूची को मंजूरी दी।
गठबंधन सरकार में तीन सहयोगी दलों के बीच मंत्रालयों को विभाजित किया गया, जिसमें उदारवादी आरएनआई, प्रामाणिकता और आधुनिकता पार्टी (पीएएम) और रूढ़िवादी इस्तिकलाल (स्वतंत्रता पार्टी) शामिल रहे।
पांच मंत्रियों ने नई सरकार में अपने पदों को बरकरार रखा और आंतरिक मंत्री अब्देलौफी लाफ्टिट, विदेश मामलों के मंत्री नासिर बौरीता, इस्लामी मामलों के मंत्री अहमद तौफीक, सरकार के महासचिव मोहम्मद हाजौई और राष्ट्रीय रक्षा प्रशासन के प्रभारी मंत्री, अब्देलतीफ लौदी रहे।
नई कैबिनेट में सात महिलाएं महत्वपूर्ण पदों पर हैं, जिनमें अर्थव्यवस्था और वित्त मंत्री नादिया फेताह अलाउई और योजना, आवास और शहरी नीति मंत्री फातिमा एजहरा एल मंसूरी शामिल हैं, जो माराकेच की पूर्व मेयर थीं।
पीएएम के अध्यक्ष अब्देलतीफ औआबी को न्याय मंत्री के रूप में नियुक्त किया गया, जबकि इस्तिकलाल के प्रमुख निजार बराका को उपकरण और जल मंत्री नामित किया गया है।
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Good Friday 2024: क्यों मनाया जाता है गुड फ्राइडे, जानें प्रभु यीशु के बलिदान की कहानी
-
Sheetala Ashtami 2024: कब है 2024 में शीतला अष्टमी? जानें पूजा कि विधि, शुभ मुहूर्त और महत्व
-
Chaitra Navaratri 2024: भारत ही नहीं, दुनिया के इन देशों में भी है माता के शक्तिपीठ
-
Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य के अनुसार देश का शासक कैसा होना चाहिए, जानें