पाकिस्तान में जारी अभियान के तहत मारे गए 30 से अधिक आतंकवादी
पाकिस्तानी सेना ने शुक्रवार को यह जानकारी दी है कि पाकिस्तान में पिछले महीने फरवरी से शुरू हुए एक प्रमुख सैन्य अभियान के तहत 30 से ज्यादा आतंकवादियों को मार गिराया गया है।
इस्लामाबाद:
पाकिस्तानी सेना ने शुक्रवार को यह जानकारी दी है कि पाकिस्तान में पिछले महीने फरवरी से शुरू हुए एक प्रमुख सैन्य अभियान के तहत 30 से ज्यादा आतंकवादियों को मार गिराया गया है। हालांकि इस अभियान में नौ सुरक्षाकर्मियों की भी मौत हो चुकी है।
पकिस्तान में लगातार आतंकवादी हमलों के बाद सेना ने 22 फरवरी को राद-उल-फसाद या रीजेक्ट डिसकॉर्ड के नाम से देशभर में एक अभियान चलाए जाने की घोषणा की थी। इस अभियान का मतलब होता है कलह को हमेशा के लिए शांत करना।
पाकिस्तानी सेना का कहना है कि इस अभियान का मकसद आतंकियों के ठिकानों को हमेशा के लिए खत्म कर देना है। इसके तहत पाकिस्तान के सबसे सघन आबादी वाले पंजाब प्रांत में भी सुरक्षा और आंतकवाद-विरोधी गतिविधियों को मजबूत किया जाएगा।
और पढ़े : पाकिस्तान में ट्रेनिंग सेंटर के पास दो आत्मघातियों ने खुद को उड़ाया, एक जवान की मौत, दो घायल
इस अभियान के तहत सात मार्च को एक प्रमुख छापेमारी में पांच आतंकवादियों को उस समय मार गिराया गया जब वे पश्चिमोत्तर खबर पख्तूनवा प्रांत में स्थित स्वाबी जिले में एक न्यायिक परिसर में हमले की योजना बना रहे थे।
सेना के इंटर-सर्विस पब्लिक रिलेशन्स के मुताबिक, अभियान के दौरान सुरक्षा बलों ने कई आतंकवादी हमलों को नाकाम किया है। अभियान अब भी देशभर में जारी है। इसमें पाकिस्तानी सेना, वायुसेना और नौसेना के अलावा अन्य सुरक्षा एजेंसियां भी शामिल हैं।
और पढ़े : ट्रंप ने दिया पाकिस्तान को झटका, विदेशी मदद के नाम पर दिए जा रहे पैसों में होगी कटौती
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Hanuman Jayanti 2024: हनुमान जयंती पर गलती से भी न करें ये काम, बजरंगबली हो जाएंगे नाराज
-
Vastu Tips For Office Desk: ऑफिस डेस्क पर शीशा रखना शुभ या अशुभ, जानें यहां
-
Aaj Ka Panchang 20 April 2024: क्या है 20 अप्रैल 2024 का पंचांग, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहु काल का समय
-
Akshaya Tritiya 2024: 10 मई को चरम पर होंगे सोने-चांदी के रेट, ये है बड़ी वजह