इंडोनेशिया में बाढ़ से 1 लाख से अधिक लोग हुए विस्थापित

बाढ़ से हुई क्षति का आकलन किया जा रहा है और इसके कारण प्रभावित हुए लोगों की संख्या में इजाफा हो सकता है।

बाढ़ से हुई क्षति का आकलन किया जा रहा है और इसके कारण प्रभावित हुए लोगों की संख्या में इजाफा हो सकता है।

author-image
ashish bhardwaj
एडिट
New Update
इंडोनेशिया में बाढ़ से 1 लाख से अधिक लोग हुए विस्थापित

स्रोत: द वीक

इंडोनेशिया के पश्चिमी नुसा टेंगारा प्रांत में आये भीषण बाढ़ के कारण एक लाख से भी अधिक लोगों विस्थापित हो गए हैं। बाढ़ के कारण एक प्रमुख हवाईअड्डे को भी बंद करना पड़ा है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन एजेंसी के प्रवक्ता सुतोपो पुर्वो ने बताया कि बाढ़ के कारण करीब 20,000 घर, 60 से भी अधिक स्वास्थ्य केंद्र और दो पुल क्षतिग्रस्त हो गए हैं।

Advertisment

प्रवक्ता ने कहा कि बाढ़ के कारण संचार और बिजली की आपूर्ति भी बंद हो गई है, जिसके कारण राहत कार्य प्रभावित हुआ है।

सुतोपो ने कहा कि चार जनवरी तक 14 दिनों के लिए आपातकालीन स्थिति घोषित की गई है।

प्रवक्ता ने कहा कि बाढ़ से हुई क्षति का आकलन किया जा रहा है और इसके कारण प्रभावित हुए लोगों की संख्या में इजाफा हो सकता है।

प्रवक्ता ने कहा कि सैनिक, पुलिस और आपदा एजेंसी कार्यालय के बचावकर्मी आपातकालीन राहत अभियान में शामिल हैं।

Source : IANS

indonesia flood
Advertisment