मार्क जुकरबर्ग की बहन के साथ विमान में छेड़छाड़, कंपनी ने दिया जांच का आदेश
फेसबुक फाउंडर मार्क की बहन रैंडी जुकरबर्ग ने बुधवार को सोशल मीडिया पर विमान में हुई छेड़छाड़ की जानकारी दी थी।
highlights
- फेसबुक फाउंडर जुकरबर्ग की बहन के साथ विमान में छेड़छाड़
- अलास्का एयरलाइंस ने दिया छानबीन करने का आदेश
नई दिल्ली:
अमेरिका की विमानन कंपनी अलास्का एयरलाइंस के साथ विवाद जुड़ गया है। फेसबुक फाउंडर मार्क की बहन रैंडी जुकरबर्ग ने बुधवार को सोशल मीडिया पर विमान में हुई छेड़छाड़ की जानकारी दी थी। रैंडी विमान से लॉस एंजलिस से मैक्सिको जा रही थी।
सीटल की इस विमानन कपंनी को लिखे खत में रैंडी ने कहा कि फर्स्ट क्लास में यात्रा के दौरान पास बैठे व्यक्ति के साथ बहुत असहज महसूस कर रही थी, वह व्यक्ति लगातार उन पर और अन्य यात्रियों पर भद्दे कमेंट कर रहा था उसने कई बार शराब भी मंगवाई थी। आरोपी यात्री खुद को बार-बार छूकर रैंडी से कह रहा था कि क्या वह अपने साथ यात्रा करने वाले सहयात्रियों को लेकर कल्पनाएं करती हैं?
रैंडी ने कहा कि उन्होंने इसकी शिकायत विमान के क्रू मेंबर से भी की थी, लेकिन उन्होंने उस पर कोई कार्रवाई करने के बजाय उन्हें विमान के पिछले हिस्से में सीट मुहैया कराने का प्रस्ताव दे दिया। रैंडी ने लिखा, मैं सीट बदलने के लिए तैयार भी हो गई थी, तभी अचानक मुझे लगा कि मैं क्यों सीट बदलूं? मैं उनमें हूं जिन्हें हैरेस किया गया।
अलास्का एयरलाइंस ने विमान में यौन उत्पीड़न की गंभीर घटना की छानबीन कराने की पुष्टि की है।
इसे भी पढ़ें: मुस्लिम विरोधी वीडियो के रिट्वीट पर थेरेसा के बयान के बाद भड़के ट्रंप
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Akshaya Tritiya 2024: 10 मई को चरम पर होंगे सोने-चांदी के रेट, ये है बड़ी वजह
-
Abrahamic Religion: दुनिया का सबसे नया धर्म अब्राहमी, जानें इसकी विशेषताएं और विवाद
-
Peeli Sarso Ke Totke: पीली सरसों के ये 5 टोटके आपको बनाएंगे मालामाल, आर्थिक तंगी होगी दूर
-
Maa Lakshmi Mantra: ये हैं मां लक्ष्मी के 5 चमत्कारी मंत्र, जपते ही सिद्ध हो जाते हैं सारे कार्य