व्हाइट हाउस के बाहर शख्स ने खुद को गोली मारी

यह यह घटना हुई, उस वक्त राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप व्हाइट हाउस में नहीं थे।

यह यह घटना हुई, उस वक्त राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप व्हाइट हाउस में नहीं थे।

author-image
sankalp thakur
एडिट
New Update
व्हाइट हाउस के बाहर शख्स ने खुद को गोली मारी

व्हाइट हाउस के बाहर एक शख्स ने शनिवार को खुद को गोली मार ली। अमेरिका के खुफिया सेवा विभाग ने ट्वीट कर बताया, 'व्हाइट हाउस की उत्तरी चारदीवारी के पास एक शख्स ने कथित तौर पर खुद को गोली मार ली है और खुफिया सेवाकर्मी इसकी जांच कर रहे हैं।'

Advertisment

इस घटना में किसी और के घायल होने की खबर नहीं है।

यह घटना उस वक्त हुई जब राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप व्हाइट हाउस में नहीं थे। वह फ्लोरिडा में वेस्ट पाम बीच पर थे।

यह भी पढ़ें : SSC की परीक्षा में धांधली की CBI जांच की मांग को लेकर होली के दिन भी छात्रों का प्रदर्शन जारी

व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव होगान गिडले ने कहा, 'हम इस घटना से वाकिफ हैं। इस संबंध में राष्ट्रपति को सूचित कर दिया गया है।'

और पढ़ें- विदेश मंत्रालय की सफाई, कहा- दलाई लामा पर भारत के स्टैंड में कोई बदलाव नहीं

Source : IANS

white-house USA
Advertisment