मालदीव संकट: गिरफ्तार भारतीय पत्रकार रिहा, देश छोड़कर जाने को कहा

राजनीतिक संकट से जूझ रहे भारत के पड़ोसी देश मालदीव में गिरफ्तार किए गए दो भारतीय पत्रकारों को रिहा कर दिया गया है और उन्हें देश छोड़कर जाने के लिए कहा गया है।

राजनीतिक संकट से जूझ रहे भारत के पड़ोसी देश मालदीव में गिरफ्तार किए गए दो भारतीय पत्रकारों को रिहा कर दिया गया है और उन्हें देश छोड़कर जाने के लिए कहा गया है।

author-image
vineet kumar1
एडिट
New Update
मालदीव संकट: गिरफ्तार भारतीय पत्रकार रिहा, देश छोड़कर जाने को कहा

मालदीव संकट: गिरफ्तार भारतीय पत्रकार रिहा

राजनीतिक संकट से जूझ रहे भारत के पड़ोसी देश मालदीव में गिरफ्तार किए गए दो भारतीय पत्रकारों को रिहा कर दिया गया है और उन्हें देश छोड़कर जाने के लिए कहा गया है।

Advertisment

दोनो पत्रकारों में से एक भारतीय मनी शर्मा और दूसरे भारतीय मूल के ब्रिटिश पत्रकार आतिश रावजी पटेल को राष्ट्रीय कानून के तहत शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया था।

गौरतलब है कि दोनों पत्रकार मालदीव में फैले राजनीतिक संकट की रिपोर्टिंग कर रहे थे। सरकार ने इसे राष्ट्रीय कानून का उल्लंघन मानते हुए दोनों पत्रकारों को गिरफ्तार कर लिया था।

पुलिस के अनुसार दोनों पत्रकार पर्यटक वीजा पर मालदीव आकर न्यूज रिपोर्टिग कर रहे थे, जो कानूनी रूप से अवैध है।

यह भी पढ़ें : मालदीव संकट: दो भारतीय पत्रकार गिरफ्तार, इमरजेंसी पर कर रहे थे रिपोर्टिंग

पुलिस ने दोनों पत्रकारों को आव्रजन अधिकारियों को सौंप दिया है और दोनों को देश छोड़कर वापस जाने के लिए कहा गया है।

पुलिस के अनुसार उनके खिलाफ अन्य कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की जा रही है।

आपको बता दें कि मालदीव में राजनितिक संकट के चलते आपातकाल की घोषणा कर दी गई है। राष्ट्रपति अब्दुल्ला यामीन के सुप्रीम कोर्ट के आदेश को न मानने के बाद मालदीव में आपातकाल का ऐलान कर दिया है।

और पढ़ें: मनोरंजन का तड़का लगाने लौटे 'लाफ्टर किंग', प्रोमो में दिखा कपिल का धमाकेदार अंदाज

Source : News Nation Bureau

Maldives Indian journalist arrested in Maldives Journalist arrested in Maldives
Advertisment