logo-image

मलाला यूसुफजई बनी UN की सबसे कम उम्र की 'शांति दूत'

मलाला यूसुफजई उम्र के बंधन को धता बताते हुए संयुक्त राष्ट्र की अब तक की सबसे कम उम्र की 'शांति दूत' नियुक्त हो गई हैं।

Updated on: 11 Apr 2017, 01:16 PM

नई दिल्ली:

नोबेल पुरस्कार विजेता मलाला यूसुफजई उम्र के बंधन को धता बताते हुए संयुक्त राष्ट्र की अब तक की सबसे कम उम्र की 'शांति दूत' नियुक्त हो गई हैं। संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने सोमवार को मलाला (19) को लड़कियों की शिक्षा के लिए शांति दूत नियुक्त किया। उन्होंने मलाला को 'दुनिया में सर्वाधिक लोकप्रिय विद्यार्थी' और शिक्षा को बढ़ावा देने का प्रतीक करार दिया।

इसे भी पढ़ें: लादेन की पहचान के लिए जो़ड़ना प़ड़ा था सिर, तीन गोलियों से हो गए थे टुकड़े-टुकड़े

विश्व में शिक्षा का प्रतीक बन चुकीं पाकिस्तानी नागरिक मलाला ने इस नियुक्ति के बाद कहा, 'मेरी दूसरी जिंदगी शिक्षा को समर्पित है और मैं इस दिशा में काम करना जारी रखूंगी।'

इसे भी पढ़ें: नोबेल पुरस्कार विजेता मलाला ने ऑक्सफोर्ड में दाखिले के लिए दी परीक्षा

मलाला को लड़कियों की शिक्षा के लिए अभियान चलाने की वजह से 2012 में आतंकवादी हमले का शिकार होना पड़ा था। संयुक्त राष्ट्र में सोमवार को इस कार्यक्रम के दौरान कला, मनोरंजन, खेल, विज्ञान और सार्वजनिक सेवा क्षेत्र से जुड़े लोगों को विशेष मिशन के साथ शांति दूत नियुक्त किया गया।

यूसुफजई (19) शांति की 13वीं दूत बनी हैं। वह अभिनेता माइकल डगलस, पर्यावरणविद् जेन गुडडाल और जॉर्डन की प्रिंसेज हाया बिंट अल हुसैन के समूह में शुमार हो गई हैं।

मलाला को 2014 में बाल अधिकार कार्यकर्ता कैलाश सत्यार्थी के साथ नोबेल शांति पुरस्कार से भी नवाजा गया था। गुटेरेस ने कहा, 'आप बहुत मुश्किल क्षेत्र में गई हैं, जहां शिक्षा पाने के लिए बहु जद्दोजहद करनी पड़ी है।'

इसे भी पढ़ें: डोनाल्ड ट्रंप ने शरणार्थियों पर लगाया बैन तो मलाला बोलीं, 'विश्व के सबसे असहाय और असुरक्षित परिवारों को अकेला न छोड़ें'

तालिबान ने 2012 में स्वात घाटी में लड़कियों की स्कूली शिक्षा के लिए अभियान चलाने के लिए उस पर हमला किया था। इस हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गई थीं और उन्हें इलाज के लिए ब्रिटेन के बर्मिंघन ले जाया गया था। फिलहाल, वह ब्रिटेन में ही रह रही हैं।