आतंकियों के निशाने पर लंदन, तीन महीनों में तीन बड़े हमले, 30 से ज्यादा लोगों की मौत

एक बार फिर आतंकी घटनाओं से लंदन दहल गया है। शनिवार को लंदन में तीन जगह सिलसिलेवार आतंकी हमले हुए।

author-image
abhiranjan kumar
एडिट
New Update
आतंकियों के निशाने पर लंदन, तीन महीनों में तीन बड़े हमले, 30 से ज्यादा लोगों की मौत

तीन महीनों में तीन हमलों से दहला लंदन

एक बार फिर आतंकी घटनाओं से लंदन दहल गया है। शनिवार को लंदन में तीन जगह सिलसिलेवार आतंकी हमले हुए। पहला हमला लंदन ब्रिज पर हुआ, जिसमें तेज रफ्तार वैन ने पैदल यात्रियों को कुचल दिया।

Advertisment

दूसरी घटना लंदन ब्रिज के नजदीक बॉरो मार्केट के एक रेस्तरां में हुआ। जहां एक व्यक्ति चाकू लेकर लोगों पर हमला किया। इस हमले में दो लोग घयाल हो गए हैं। वहीं तीसरी घटना वॉक्सहॉल इलाके में गोलीबारी हुई।

पुलिस ने तीन संदिग्धों को मार गिराया है। इस साल तीन महीने में तीन आतंकी घटना लंदन में घटी। इसमें सात लोगों की मौत हो गई है जबकि 20 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं।

मैनचेस्टर आत्मघाती हमला

22 मई को मैनचेस्टर में अमरीकी पॉप गायिका एड्रियाना ग्रैंड के कंसर्ट के बाद मैनचेस्टर एरिना के मेन गेट पर आत्मघाती हमला हुआ। इस हमले में 22 लोगों की मौत हो गई थी।

ये हमला 22 साल के सलमान आब्दी ने किया था जो लीबियाई मूल का ब्रितानी मुस्लिम बताया जा रहा था। इस हमले में 116 लोग घायल हुए थे जिनमें से कई अभी भी अस्पताल में हैं।

वेस्टमिंस्टर हमला

मार्च में वेस्टमिंस्टर में लोगों पर कार चढ़ाए जाने और उसके बाद चाकूबाजी की घटना में एक पुलिसकर्मी समेत पांच लोगों की मौत हो गई थी। बता दें कि इस घटना में पेलेस ऑफ वेस्टमिंस्टर के पास 52 साल के एक ब्रितानी नागरिक खालिद मसूद ने पैदल चल रहे लोगों पर अपनी कार चढ़ा दी थी।

इसके बाद मसूद ने पास ही खड़े एक पुलिसकर्मी की चाकू मारकर हत्या कर दी थी। बाद में पुलिस ने मसूद को गोली मार दी गई थी। इसमें चार लोग मारे गए थे और करीब पचास लोग जख्मी हो गए थे।

ब्रसेल्स में सीरियल बम धमाका

इससे पहले 2016 में बेल्जियम की राजधानी ब्रसेल्स में सीरियल बम धमाका हुआ था। इस धमाके में 21 लोगों की मौत हो गई थी। यह धमाका हवाई अड्डों और मेट्रो स्टेशन पर हुए थे।

पेरिस धमाका

साल 2015 में भी फ्रांस की राजधानी पेरिस में कई जगह आतंकी हमले हुए थे। इन हमलों में करीब 150 से ज्यादा लोंगों की मौत हो गई थी। इन हमलों में 200 से ज्यादा लोग घायल हुए थे।

इतना ही नहीं हर साल लंदन आतंकी हमलों से दहलता रहा है। इससे पहले साल 2014 में करीब 191 लोगों की मौत हो गई थी जबकि 1800 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे।

इसे भी पढ़ेंः ब्रिटिश संसद पर हुए हमले को प्रधानमंत्री थेरेसा ने बताया 'बीमार और विकृत मानसिकता' का प्रतीक

Source : News Nation Bureau

theresa may London bridge terrorist-attack
      
Advertisment