भूकंप के तेज झटकों से हिला ताइवान, 2 की मौत, होटल धंसा
ताइवान में बुधवार को आए 6.5 तीव्रता के भूकंप में दो लोगों की मौत हो गई और 219 से अधिक घायल हो गए।
नई दिल्ली:
ताइवान में बुधवार को आए 6.5 तीव्रता के भूकंप में दो लोगों की मौत हो गई और 219 से अधिक घायल हो गए।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने चाइना अर्थक्वेक नेटवर्क्स सेंटर (सीईएनसी) के हवाले से बताया कि भूकंप का केंद्र 24.13 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 121.71 डिग्री पूर्वी देशांतर में 11 किलोमीटर की गहराई में स्थित था।
मृतकों में एक 66 वर्षीय पुरुष व एक 60 वर्षीय महिला शामिल है। भूकंप के बाद करीब 173 लोग लापता हैं। अग्निशमन विभाग के मुताबिक, वे क्षतिग्रस्त इमारतों में फंसे हो सकते हैं।
भूकंप के झटके पूरे ताइवान में महसूस किए गए और हुआलिएन काउंटी में कुछ इमारतें, सड़कें और पुल क्षतिग्रस्त हो गए।
दमकल विभाग ने कहा कि भूकंप से 200 घरों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है और 35,000 घरों को पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही है।
सुआओ से हुआलिएन जाने वाले राजमार्ग को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है।
भूकंप के बाद कई आफ्टरशॉक भी महसूस किए गए, जिनके से कई पांच तीव्रता से अधिक के थे।
रविवार से इस क्षेत्र में अब तक भूकंप के 100 से अधिक झटके दर्ज किए गए हैं। ताइवान के भूकंप विशेषज्ञों का कहना है कि आगामी सप्ताहों में और भी कई झटके दर्ज किए जा सकते हैं।
और पढ़ेंः मालदीव पर तय नियमों का पालन करेगा भारत, आपात स्थिति में एक्शन के लिए तैयार रहेगी आर्मी !
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Rang Panchami 2024: आज या कल कब है रंग पंचमी, पूजा का शुभ मुहूर्त और इसका महत्व जानिए
-
Good Friday 2024: क्यों मनाया जाता है गुड फ्राइडे, जानें ये 5 बड़ी बातें
-
Surya Grahan 2024: सूर्य ग्रहण 2024 किन राशि वालों के लिए होगा लकी
-
Bhavishya Puran Predictions: भविष्य पुराण के अनुसार साल 2024 की बड़ी भविष्यवाणियां