अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के दूसरे डिबेट में डेमोक्रेटिक उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन और रिपब्लिकन पार्टी से उम्मीदवार डोनल्ड ट्रंप के बीच आरोप प्रत्यारोप का दौर चला। जहां ट्रंप ने हिलेरी के ई-मेल को लेकर टिप्पणी की वहीं हिलेरी ने महिलाओं पर की गई ट्रंप की टिप्पणी पर उनहें आड़ हाथों लिया।
डिबेट खत्म होने पर दोनों ने हाथ भी मिलाया। जबकि डिबेट शुरू होने से पहले तल्खी इतनी थी कि दोनों ने हाथ भी नहीं मिलाया था।
महिलाओं के बारे में अभद्र टिपप्णी करने के बाद रिपब्लिकन पार्टी से उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप और डेमोक्रेटिक उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन का पहली बार आमना-सामना हुआ। हिलेरी के साथ ये ट्रंप की दूसरी बहस है 90 मिनट तक चली
ट्रंप ने हिलेरी के ई-मेल की चर्चा की और कहा कि अगर वो राष्ट्रपति बनते हैं तो, उनकी कोशिश होगी कि वो मामले की जांच कराकर हिलेरी क्लिंटन को जेल भेजेंगे।
वहीं हिलेरी ने ट्रंप को उनके महिला विरोधी बयान पर उन्हें आड़े हाथों लिया।
जानकारी हो कि ट्रंप लोकप्रियता के मामले में हिलेरी से पीछे चल रहे हैं।
ये भी पढ़ें: हिलेरी अपने प्रतिद्वंदी ट्रंप से छह फीसद अंक से आगे: सर्वे
लाइव अपडेट
# हिलेरी क्लिंटन और डोनल्ड ट्रंप ने डिबेट खत्म होने पर हाथ मिलाया
# मेरी ऊर्जा नीति में "जलवायु परिवर्तन से लड़ाई" भी शामिल है
# मेरा पुतिन से विरोध है, मैं राष्ट्रपति बनने के बाद भी ऐसा ही करूंगी। रूस और सीरिया को युद्ध अपराध के लिये जिम्मेदार माना जाना चाहिये: हिलेरी
# मैं पुतिन को नहीं जानता, लेकिन आईएसआईएस के खिलाफ लड़ाई में हम साथ मिलकर बड़ी सफलता पा सकते हैं: ट्रंप
# हम एक ऐसे देश हैं जिसका जो धार्मिक स्वतंत्रता देता है: हिलेरी
# ये एक बड़ा खतरा होगा: क्लिंटन के मुस्लिम इमिग्रेशन पर ट्रंप का बयान
# हमारी लड़ाई इस्लाम से नहीं है: क्लिंटन
# अगर आपको समस्या का समाधान करना है तो आपको समस्या पहचाननी होगी, और समस्या इस्लामी कट्टरपंथ है
# ओबामा और क्लिंटन इस्लामी कट्टरपंथ के बारे में कुछ नहीं बोलेंगे: ट्रंप
# अगर मैं जीता तो आपके ई-मेल की जांच करवाऊंगा: ट्रंप
# आप को ओबामा से माफी मांगनी चाहिये, पूरे देश से माफी मांगनी चाहिये: ओबामा के जन्मस्थान पर की गई ट्रंप की टिप्पणी पर हिलेरी ने ट्रंप से कहा
# मैने तो सिर्फ कहा है, लेकिन उन्होंने तो सीमा पार कर दी थी, अपनी हरकतों से: डोनल्ट ट्रंप का हिलेरी के पति बिल क्लिंटन पर तंज
# हमने इन्हें महिलाओं का अपमान करते देखा है, उनका मूल्यांकन भी करते देखा है: हिलेरी ट्रंप के बारे में
# इससे पते चलता है कि ये किस तरह के इन्सान हैं: टेप पर हिलेरी की टिप्पणी
# ये बंद कमरे की बातचीत थी, इस पर मैं शर्मिंदा हूं: टेप पर डोनल्ट ट्रंप
Source : News Nation Bureau