/newsnation/media/post_attachments/images/2018/01/24/28-Hafeez.jpg)
जमात उद दावा प्रमुख हाफिज सईद (फाइल)
संयुक्त राष्ट्र की टीम के दौरे से पहले पाकिस्तान की एक अदालत ने मुंबई हमलों के मास्टरमाइंड हाफिज सईद की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है।
लाहौर हाई कोर्ट ने 17 मार्च तक के लिए सईद की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है। सईद को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद प्रस्ताव 1267 के तहत आतंकी घोषित कर चुका है। इसी के तहत संयुक्त राष्ट्र की टीम उस पर लगे प्रतिबंधों का जायजा लेने के पाकिस्तान पहुंच रही है।
संयुक्त राष्ट्र के इसी टीम के दौरे से पहले गिरफ्तारी की आशंका और जमात उद दावा और फलह-ए-इंसानियत फाउंडेशन के खिलाफ की जाने वाली कार्रवाई को देखते हुए सईद ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था।
संयुक्त राषट्र की टीम गुरुवार को इस्लामाबाद का दौरा करने वाली है और इस दौरान यह टीम इस बात की जांच करेगी कि क्या पाकिस्तान संयुक्त राष्ट्र की तरफ से लगाए गए प्रतिबंधों को पालन कर रही है या नहीं।
और पढ़ें: पाक में अमेरिकी ड्रोन हमले में हक्कानी नेटवर्क के दो आतंकी मारे गए
HIGHLIGHTS
- UN टीम के दौरे से पहले पाकिस्तान की एक अदालत ने मुंबई हमलों के मास्टरमाइंड हाफिज सईद की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है
- लाहौर हाई कोर्ट ने 17 मार्च तक के लिए सईद की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है
Source : News Nation Bureau