ब्रिटिश लेखक काजुओ इशिगुरो ने जीता साहित्य का नोबेल

64 साल के इशिगुरो का जन्म जापान में हुआ, लेकिन 5 साल की उम्र में ही उनका परिवार बिट्रेन चला गया।

64 साल के इशिगुरो का जन्म जापान में हुआ, लेकिन 5 साल की उम्र में ही उनका परिवार बिट्रेन चला गया।

author-image
Deepak K
एडिट
New Update
ब्रिटिश लेखक काजुओ इशिगुरो ने जीता साहित्य का नोबेल

काजुओ इशिगुरो (फाइल फोटो)

ब्रिटिश लेखक काजुओ इशिगुरो जो अपने उपन्यास 'द रिमेन्स ऑफ़ द डे' से काफी चर्चित हुए हैं को साल 2017 का नोबेल लिटरेचर प्राइज दिया गया है। गुरुवार को स्वीडीश अकादमी ने इस बात कू पुष्टि की है।

Advertisment

अकादमी ने नोबेल लिटरेचर प्राइज की घोषणा करते हुए लिखा, 'मि. इशिगुरो के उपन्यास में भावनाओं का सैलाब होता है जो किसी भी व्यक्ति को दुनिया के मायाजाल से अलग कर देता है।'

64 साल के इशिगुरो का जन्म जापान में हुआ, लेकिन 5 साल की उम्र में ही उनका परिवार बिट्रेन चला गया। इशिगुरो की सबसे चर्चित उपन्यास 'द रिमेन्स ऑफ़ द डे' जिसपर बाद में फिल्म भी बनी थी।

इस साल साहित्य के नोबेल के लिए माग्रेट एटवुड, गुगी वा थियोंग और हारुकी मुराकामी जैसे नाम थे। लेकिन, इशिगुरो का नाम चौंकाने वाला है। पिछले साल जब बॉब डायलिन को ये अवॉर्ड दिया गया था काफी सवाल उठे थे।

इशिगुरो ने 'द रिमेन्स ऑफ द डे' और 'नेवर लेट मी गो' जैसे मशहूर नॉवेल लिखे हैं। एकेडमी ने उनके बार में कहा, 'वो बहुत सावधानी और संयम से लिखते हैं। लेकिन, जो लिखना चाहते हैं वो पूरी आजादी से लिखते हैं।'

गुलबर्ग दंगा केस: गुजरात HC ने जाकिया जाफरी की याचिका खारिज की, PM मोदी को क्लीनचिट बरकरार

Source : News Nation Bureau

Nobel prize Kazuo Ishiguro Nobel Literature Prize
Advertisment