जापान के एक पॉल्ट्री फॉर्म में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद वहां की 210,000 मुर्गियों को मारने के आदेश दे दिए गए हैं।
यह मामला होक्काइदो प्रांत का है जहां शुक्रवार को 30 मुर्गियां मृत पाई गई थीं। जांच के बाद 7 मुर्गियों में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई थी।
इसके बाद की जांच में अत्यधिक संक्रामक एच-5 की उपस्थिति पाई गई है। जापान के किसी पॉल्ट्री फॉर्म में पहली बार बर्ड फ्लू पाया गया है।
यह भी पढ़ें: ..जब अपने मालिक को 'गुड बाय' कहने अस्पताल पहुंचा डॉग
स्थानीय सरकार ने फॉर्म की सभी 210,000 मुर्गियों और इसके 10 किलोमीटर के दायरे की मुर्गियों को मारने के आदेश दिए हैं। मिली जानकारी के अनुसार इन्हें मारने का काम शुरू भी कर दिया गया है।
Source : IANS