जापान की राजकुमारी शादी के लिए छोड़ेंगी राजघराना, प्यार के चलते बनेगी 'ख़ास से आम'

जापान की 25 वर्षीय राजकुमारी माको कानूनी फर्म में काम करने वाले एक आम नागरिक केई कोमुरो से प्यार करती हैं और उनके साथ शादी करने जा रही है।

जापान की 25 वर्षीय राजकुमारी माको कानूनी फर्म में काम करने वाले एक आम नागरिक केई कोमुरो से प्यार करती हैं और उनके साथ शादी करने जा रही है।

author-image
Shivani Bansal
एडिट
New Update
जापान की राजकुमारी शादी के लिए छोड़ेंगी राजघराना, प्यार के चलते बनेगी 'ख़ास से आम'

जापान की राजकुमारी माको और प्रेमी केई कोमुरो (फाइल फोटो)

जापान की राजकुमारी शाही शानो-शौकत छोड़ आम नागरिक से शादी करने जा रही हैं। जापान की 25 वर्षीय राजकुमारी माको कानूनी फर्म में काम करने वाले एक आम नागरिक केई कोमुरो से प्यार करती हैं और उनके साथ शादी करने जा रही है। 

Advertisment

हालांकि इसके लिए उन्हें राजघराने से संबंध ख़त्म करना होगा। राजकुमारी माको केई कोमुरो साथ पढ़े है।

मीडिया रिपोर्ट्स में इस ख़बर के आने के बाद अब यह कयास लगाए जा रहे हैं कि राजकुमारी को शादी के लिए शाही परिवार को छोड़ना होगा। क्योंकि जापान के राजघराने के नियम के मुताबिक अगर शाही परिवार का कोई भी सदस्य आम आदमी से शादी करेगा तो उसे राजघराना छोड़ना होगा।

राजकुमारी माको और केई कोमुरो 2012 में टोक्यो की इंटरनेशनल क्रिश्चियन यूनिवर्सिटी में मिले थे। ख़बरों के मुताबिक जापान में एक बार पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए केई ने 'प्रिंस ऑफ़ सी' के तौर पर काम किया था। 

OBOR और CPEC से पाकिस्तान को आर्थिक गुलाम बनाएगा चीन

हालांकि उन्होने फिलहाल इस पर बोलने से इंकार करते हुए कहा, 'मैं इस वक़्त इस बारे में टिप्पणी नहीं कर सकता, मैं सही वक़्त आने पर बोलूंगा।' वहीं जापान के राजघराने ने इस ख़बर की पुष्टि की है और सगाई की तैयारियों के चलने की बात कही है।

माको जापान के 83 साल के राजा अकिहीतो की पोती हैं। इससे पहले पिछले साल अगस्त में उन्होंने अपनी बढ़ती उम्र का हवाला देते हुए गद्दी छोड़ने की मंशा भी जाहिर की थी।
बता दें कि पिछले दो सौ सालों में किसी भी जापानी राजा ने जीवित रहते हुए राजगद्दी नहीं छोड़ी है।

वहीं, वहां का कानून भी इसकी इजाज़त नहीं देता है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि जापान इस संबंध में कानूनों में बदलाव कर सकता है।

यह भी पढ़ें: पहला गुजराती वेब सीरीज काचो पापड़, पाको पापड़ 19 मई से शुरू

IPL से जुड़ी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

Source : News Nation Bureau

japan
      
Advertisment