जापान: पूर्व पीएम शिंजो आबे की हालत नाजुक, पीएम मोदी ने हमले को बताया दुखद

जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे (Shinzo Abe) को ऐतिहासिक नारा शहर में गोलियां मार दी गई. वो नारा शहर में एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे, तभी हमलावर ने उन्हें पीछे से गोलियां मार दी. एक गोली उनके सीने को चीरते हुए पार हो गई. हमलावर की उम्र 42 साल बताई जा रही है. शिंजो आबे को तुरंत एयरलिफ्ट कर...

author-image
Shravan Shukla
एडिट
New Update
Shinzo Abe

Shinzo Abe( Photo Credit : File Pic)

जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे (Shinzo Abe) को ऐतिहासिक नारा शहर में गोलियां मार दी गई. वो नारा शहर में एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे, तभी हमलावर ने उन्हें पीछे से गोलियां मार दी. एक गोली उनके सीने को चीरते हुए पार हो गई. हमलावर की उम्र 42 साल बताई जा रही है. शिंजो आबे को तुरंत एयरलिफ्ट कर अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत नाजुक है. बताया जा रहा है कि गोली लगने के समय वो सभा को संबोधित कर रहे थे और गोली लगते ही तुरंत गिर गए. वहां मौजूद लोगों ने बताया कि उनके सीने से खून का फव्वारा बह निकला. 

Advertisment

जापान के एनएचके वर्ल्ड न्यूज ने बताया कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री ऐतिहासिक शहर क्योटो के पास स्थिति नारा शहर (City Of Nara) में थे. ये हिस्सा पश्चिमी जापान में पड़ता है. नारा शहर 9वीं शताब्दी में जापान की राजधानी भी रहा है. इस शहर में आबे संबोधन दे रहे थे, तभी वो गिर गए. बताया जा रहा है कि उन्हें 2 गोलियां मारी गई हैं. एक गोली उनके सीने में लगी है. उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में ले जाया गया. हमलावर को तुरंत घेर लिया गया और उसे गिरफ्तार कर लिया गया. पीएम मोदी ने हमले को दुखद करार दिया है.

भारत सरकार ने पद्म विभूषण से किया था सम्मानित

बता दें कि शिंजो आबे (Shinzo Abe) जापान के सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रह चुके हैं. 65 साल की उम्र में साल 2020 में शिंजो आबे ने प्रधानमंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया था. शिंजो आबे दो बार जापान के पीएम बने. 2006 में शिंजो आबे पहली बार पीएम बने. फिर शिंजो आबे 2012-2020 तक प्रधानमंत्री रहे. शिंजो आबे ने खराब स्वास्थ्य की वजह से इस्तीफा दिया था. भारत सरकार शिंजो आबे को पद्म विभूषण से सम्मानित कर चुकी है.

HIGHLIGHTS

  • जापान के पूर्व प्रधानमंत्री की हत्या
  • नारा शहर में 40 वर्षीय हमलावर ने मारी गोलियां
  • शिंजो आबे के सीने में लगी गोलियां
japan Shinzo Abe Shot dead Former Prime Minister Shinzo Abe Shinzo Abe
      
Advertisment