ब्रिटेन के शाही परिवार में जश्न, केट मिडलटन ने दिया बेटे को जन्म

लंदन के शाही महल केनसिंगटन पैलेस ने सोमवार को प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट मिडलटन के घर तीसरा शाही मेहमान आ गया है।

लंदन के शाही महल केनसिंगटन पैलेस ने सोमवार को प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट मिडलटन के घर तीसरा शाही मेहमान आ गया है।

author-image
Aditi Singh
एडिट
New Update
ब्रिटेन के शाही परिवार में जश्न, केट मिडलटन ने दिया बेटे को जन्म

डचेस ऑफ कैम्ब्रिज व प्रिंस विलियम की पत्नी कैथरीन (केट मिडलटलन) सोमवार को एक लड़के को जन्म दिया।

Advertisment

बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, बच्चे का जन्म सेंट मैरी अस्पताल में सुबह 11 बजे हुआ, उसका वजन 3.8 किलो था। शाही जोड़े का तीसरा बच्चा ब्रिटिश सिंहासन के क्रम में अपने दादा प्रिंस चार्ल्स, पिता प्रिंस विलियम व अपने दो भाई बहनों के बाद पांचवें स्थान पर है।

शाही परिवार में शामिल नए सदस्य प्रिंस जार्ज (4), राजकुमारी शार्लोट (2) के छोटे भाई हैं और यह महारानी एलिजाबेश द्वितीय के छठे परपोते हैं।

केसिंग्टन पैलेस ने एक बयान में कहा, 'महारानी, एडिनबर्ग के ड्यूट, प्रिंस ऑफ वाल्स, डचेस ऑफ कॉर्नवाल, प्रिंस हैरी व दोनों परिवारों को सूचित किया गया है और वह इस खबर से प्रसन्न हैं।'

प्रिंस विलियम अस्पताल में मौजूद थे।

प्रधानमंत्री थेरेसा मे ने ट्वीट कर दंपति को बधाई दी। उन्होंने कहा, 'मैं उनके खुशहाल भविष्य की कामना करती हूं।'

बच्चे का जन्म प्रिंस हैरी व मेघन मर्केल के विंडसर में 19 मई को सेंट जार्ज चैपल में शाही के कुछ हफ्तों पहले हुआ है।

प्रिंस विलियम व कैथरीन 29 अप्रैल को अपनी शादी की सातवीं सालगिरह मनाने जा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने मनाया 92वां जन्मदिन

Source : News Nation Bureau

Prince William Kensington Palace Duchess of Cambridge
      
Advertisment