तेहरान आतंकी हमले में आठ संदिग्ध व्यक्तियों को किया गिरफ्तार

ईरानी अधिकारियों ने राजधानी तेहरान में इस हफ्ते की शुरुआत में हुए दो आत्मघाती हमलों के संबंध में आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। दोनों हमलों में 17 लोग मारे गए थे।

ईरानी अधिकारियों ने राजधानी तेहरान में इस हफ्ते की शुरुआत में हुए दो आत्मघाती हमलों के संबंध में आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। दोनों हमलों में 17 लोग मारे गए थे।

author-image
desh deepak
एडिट
New Update
तेहरान आतंकी हमले में आठ संदिग्ध व्यक्तियों को किया गिरफ्तार

तेहरान हमला (फाइल फोटो)

ईरानी अधिकारियों ने राजधानी तेहरान में इस हफ्ते की शुरुआत में हुए दो आत्मघाती हमलों के संबंध में आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। सरकारी समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक तेहरान हमले में 17 लोगों की मौत हुई थी।

Advertisment

आईएआरएनए की रिपोर्ट में तेहरान के पश्चिम के अल्बोरज़ प्रांत के मुख्य न्यायाधीश अहमद फैजेलियन ने कहा कि ये लोग दो आतंकवादी समूहों के समर्थक थे, और उनका पूरा सहयोग कर रहे थे। गिरफ्तार व्यक्तियों को तेहरान के न्यायिक और सुरक्षा अधिकारियों को सौंप दिया गया है।

इस बीच, ईरान के पुलिस प्रमुख जनरल होसेन अस्थारी ने कहा कि हमलावरों के साथ कई लोग राजधानी क्षेत्र के आसपास से गिरफ्तार किए गए थे। हमले में दो गार्ड, 10 सरकारी कर्मचारी और पांच नागरिक मारे गए थे।

और पढ़ेंः अफगानिस्तान की मस्जिद में गोलीबारी से तीन लोगों की मौत, नौ घायल

गृह मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि हमलें में हुए घायलों की संख्या बढ़कर 52 हो गई है।

गुरुवार को, ईरानी अधिकारियों ने कहा कि तेहरान में बुधवार को एक महिला समेत छह संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया था।

खुफिया मंत्रालय ने घोषणा की कि उसने तेहरान और पश्चिमी कुर्द प्रांतों में 41 संदिग्धों को हिरासत में लिया था। इसे बंदियों को 'वहाबी आईएस समूह के तत्व' कहा जाता है।

चैंपियंस ट्राफी 2017 से जुड़ी हर खबर के लिए यहां क्लिक करें

HIGHLIGHTS

  • ईरानी अधिकारियों ने तेहरान हमले से जुड़े आठ संदिग्ध व्यक्तियों को गिरफ्तार किया
  •  तेहरान हमले में 17 लोगों की मौत हुई थी।

Source : News Nation Bureau

iran arrest suspected person tehran attack
Advertisment