New Update
/newsnation/media/post_attachments/images/2017/05/16/63-IOC-300x225.jpg)
अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति
0
By clicking the button, I accept the Terms of Use of the service and its Privacy Policy, as well as consent to the processing of personal data.
Don’t have an account? Signup
अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति
अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति (आईओसी) के मूल्यांकन आयोग के प्रमुख 2024 ओलम्पिक और पैरालम्पिक खेलों के लिए पेरिस की दावेदारी से बेहद प्रभावित हैं और इस दावेदारी को असाधारण और विस्तृत करार दिया गया है। उल्लेखनीय है कि पेरिस के अलावा लॉस एंजेलिस भी दावेदारी की इस रेस में शामिल है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, आईओसी के मूल्यांकन आयोग के अध्यक्ष पैट्रिक बाउमान के नेतृत्व में आईओसी का 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडलप्पेरिस के तीन दिवसीय दौरे पर है।
बाउमान ने कहा, 'हमारा ध्यान ओलम्पिक खेलों की अवधारणा को समझने की कोशिश पर है। इसके साथ ही हम इन खेलों के लिए पेरिस की दावेदारी को जानने का भी प्रयास कर रहे हैं। पेरिस से हमारे दोस्तों ने 2024 ओलम्पिक और पैरालम्पिक खेलों के आयोजन के संबंध में हमें एक असाधारण और विस्तृत प्रस्तुति दी है।'
और पढ़ेंः फॉर्मूला-1 : लुइस हेमिल्टन ने सेबास्टियन वेट्टल को हराकर जीता स्पेनिश ग्रां प्री खिताब
आईओसी के इस 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने पेरिस में प्रवेश से पहले लॉस एंजेलिस का दौरा किया था। इस पर बाउमान ने कहा कि दोनों शहर ही शानदार हैं। इन दोनों के अपने इतिहास और विभिन्न दृष्टिकोण हैं।
उल्लेखनीय है कि पेरिस दो बार ओलम्पिक, पैरालम्पिक खेलों का आयोजन कर चुका है और लॉस एंजेलिस भी। ऐसे में दोनों देशों को मेजबान के स्तर पर आंकते हुए अंक देना थोड़ा मुश्किल है।
Source : IANS