अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 June: चीन में 1,000 लोगों ने किया योगाभ्यास

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस से पहले चीन के झेनजियांग शहर में 1000 लोगों ने योग कार्यक्रम में हिस्सा लिया और योगाभ्यास किया। यह कार्यक्रम शंघाई स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास ने झेनजियांग म्युनिसिपल पीपुल्स गवर्नमेंट के साथ मिलकर आयोजित किया गया था।

author-image
Shivani Bansal
एडिट
New Update
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 June: चीन में 1,000 लोगों ने किया योगाभ्यास

चीन: झेनजियांग शहर में योग कार्यक्रम (फोटो साभार- AIR)

रविवार को चीन के झेनजियांग शहर में 1000 लोगों ने योग कार्यक्रम में हिस्सा लिया और योगाभ्यास किया। यह कार्यक्रम शंघाई स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास ने झेनजियांग म्युनिसिपल पीपुल्स गवर्नमेंट के साथ मिलकर आयोजित किया था।

Advertisment

जियांगसु प्रांत में स्थित झेनजियांग पूर्वी चीन का तीसरा ऐसा शहर है, जिसने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस से पूर्व योगाभ्यास का एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया है।

एक आधिकारिक बयान में कहा गया है, 'पूरे झेनजियांग से लगभग 1,000 योग प्रेमियों ने योग समारोह में हिस्सा लिया, जिसमें जियांगसु विश्वविद्यालय के कई भारतीय विद्यार्थी भी शामिल थे।' एक भारतीय योग शिक्षक ने लगभग 1,000 योग प्रेमियों को योगाभ्यास कराया।

बता दें कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस हर साल 21 जून को मनाया जाता है। 21 जून साल का सबसे लंबा दिन माना जाता है। ऐसे में इस दिन योग दिवस मनाने का मकसद योग से दीर्घ आयु प्रदान करना है।

लखनऊ में बाबा रामदेव ने योगी आदित्यनाथ को कराया योगाभ्यास, कहा सीएम का मन लचीला और तन हठीला है

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पहली बार 2015 को मनाया गया था जिसकी शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 27 सितंबर 2014 को संयुक्त राष्ट्र महासभा में दिए अपने भाषण से की थी।

इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली में नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत 55 हज़ार लोगों के साथ योगाभ्यास करेंगे। इस कार्यक्रम में योग गुरु रामदेव भी मौजूद होंगे। 

(इनपुट्स IANS से भी)

मनोरंजन: इरफान खान ने शुरू की हॉलीवुड फिल्म Puzzle की शूटिंग, फैंस के लिए शेयर की ये सेल्फी

कारोबार से जुड़ी और ख़बरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें  

Source : News Nation Bureau

yoga china international-yoga-day
      
Advertisment