कंगाल पाकिस्तान के लिए सामने आई एक और बुरी खबर, क्या होगा वहां के लोगों का

पाकिस्तान (Pakistan) में महंगाई दर 12.7 प्रतिशत तक पहुंच गई है, जो कि नौ वर्ष में अपने उच्च स्तर पर है. ऐसा मुख्यत: खाद्य पदार्थो की कीमतों में बढ़ोतरी की वजह से हुआ है.

पाकिस्तान (Pakistan) में महंगाई दर 12.7 प्रतिशत तक पहुंच गई है, जो कि नौ वर्ष में अपने उच्च स्तर पर है. ऐसा मुख्यत: खाद्य पदार्थो की कीमतों में बढ़ोतरी की वजह से हुआ है.

author-image
nitu pandey
New Update
कंगाल पाकिस्तान के लिए सामने आई एक और बुरी खबर, क्या होगा वहां के लोगों का

इमरान खान( Photo Credit : फाइल फोटो)

पाकिस्तान (Pakistan) में महंगाई दर 12.7 प्रतिशत तक पहुंच गई है, जो कि नौ वर्ष में अपने उच्च स्तर पर है. ऐसा मुख्यत: खाद्य पदार्थो की कीमतों में बढ़ोतरी की वजह से हुआ है. पाकिस्तान ब्यूरो ऑफ स्टैटिस्टिक्स(पीबीएस) ने बुधवार को अपनी रिपोर्ट में कहा कि उपभोक्ता मूल्य सूचकांक के आधार पर मुद्रास्फीति (Inflation) में पिछले माह के मुकाबले मामूली बढ़ोतरी हुई है, क्योंकि पीबीएस ने पूर्ववर्ती 2007-08 वित्त वर्ष के स्थान पर 2015-16 को नया आधार वर्ष बनाकर अपनी गणना पद्धति में बदलाव किया है.

Advertisment

समाचार पत्र डॉन की रिपोर्ट के अनुसार, वित्तमंत्री ने दावा किया की अगले माह से मुद्रास्फीति में कमी आ जाएगी. उन्होंने हालांकि यह नहीं बताया कि यह कैसे होगा.

इसे भी पढ़ें:प्याज नहीं खाता, कीमत पर कैसे बोलूं; मोदी सरकार के एक और मंत्री ने दिया हैरान करने वाला बयान

बुधवार को जारी आंकड़े से पता चलता है कि खाद्य पदार्थो में बढ़ोतरी से नवंबर में कुल मंहगाई में तेजी आई है.

यह देखा गया है कि महत्वपूर्ण खाद्य पदार्थो की कीमत शहरी इलाकों से ज्यादा ग्रामीण क्षेत्रों में है.

और पढ़ें:उन्नाव गैंगरेप पीड़िता की हालत बेहद गंभीर, एयरलिफ्ट कर भेजा जा रहा दिल्ली

अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (International Monetary Fund) ने अनुमान लगाया है कि पाकिस्तान की मुद्रस्फीति 13 प्रतिशत तक हो सकती है, लेकिन पाकिस्तान सरकार का अनुमान है कि यह मौजूदा वित्त वर्ष में 11 से 13 प्रतिशत के बीच ही रहेगा.

इधर, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा कि सरकारी कल्याणकारी परियोजनाओं पर धन के बेहतर उपयोग के लिए कीमती सरकारी संपत्ति बेची जाएगी. द न्यूज इंटरनेशनल की रिपोर्ट के अनुसार, खान ने बुधवार को विभिन्न मंत्रालयों और संघीय विभागों के स्वामित्व वाली कई संपत्तियों के उपयोग को लेकर एक बैठक की.

और पढ़ें:नागरिकता संशोधन विधेयक (CAB) सोमवार को लोकसभा में पेश किया जाएगा

इस बैठक के दौरान खान ने चेतावनी दी कि गैर-उपयोग की गई सरकारी स्वामित्व वाली संपत्तियों की पहचान में बाधा उत्पन्न करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कहा कि अतीत में सरकारी संपत्तियों का प्रभावी तरीके से इस्तेमाल न करने से आपराधिक लापरवाही सामने आई है.

Source : आईएनएस

infaltion pakistan Imran Khan
Advertisment