New Update
/newsnation/media/post_attachments/images/2016/12/09/66-indonesia.png)
PM Modi meeting the President of Indonesia, Mr. Joko Widodo(file photo)
जल्द ही इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विदोदो भारत का दौरा करेंगे। जोको विदोदो अगले हफ्ते 12 दिसंबर को भारत के दो दिवसीय दौरे पर आएंगे। इस बात की जानकारी गृह मंत्रालय ने गुरुवार को दी।
Advertisment
अक्टूबर 2014 में सत्तासीन होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आमंत्रण पर विदोदो का भारत का यह पहला दौरा होगा। भारत और इंडोनेशिया के बीच रक्षा सहयोग की नीतियों को बढ़ाने के मद्देनजर बातचीत होगी।
उनके साथ कई कैबिनेट मंत्री, वरिष्ठ अधिकारी व 22 सदस्यीय उच्च स्तरीय व्यापार प्रतिनिमंडल भी होगा।
Source : IANS