पीएम मोदी की स्मार्ट सिटी योजना पर्यावरण के लिए नुकसानदेह: स्टडी
अध्ययन में कहा गया है कि स्मार्ट सिटी परियोजना के चलते जनसंख्या वृद्धि की तुलना में पर्यावरण को कहीं तेजी से नुकसान होगा।
highlights
- भारत सरकार द्वारा 100 महानगर विकसित करने के लिए शुरू की गई 'स्मार्ट सिटी' योजना पर्यावरण के लिए नुकसानदेह साबित हो सकती है
- स्मार्ट सिटी परियोजना के चलते जनसंख्या वृद्धि की तुलना में पर्यावरण को कहीं तेजी से नुकसान होगा
लंदन:
हाल ही में सामने आए एक अध्ययन में कहा गया है कि भारत सरकार द्वारा 100 महानगर विकसित करने के लिए शुरू की गई 'स्मार्ट सिटी' योजना पर्यावरण के लिए नुकसानदेह साबित हो सकती है।
इंग्लैंड के लिंकन विश्वविद्यालय में नगर योजना के विशेषज्ञ प्रोफेसर हफ बायर्ड के नेतृत्व में किए गए इस अध्ययन में कहा गया है कि स्मार्ट सिटी परियोजना के चलते जनसंख्या वृद्धि की तुलना में पर्यावरण को कहीं तेजी से नुकसान होगा।
अध्ययन में कहा गया है कि अगर पर्यावरण को होने वाले नुकसान को कम करना है तो स्मार्ट सिटी विकसित करने के दौरान पर्यावरण के सहायक अवसंरचनाओं एवं सुविधाओं पर जोर देना होगा।
इस अध्ययन में मुंबई में 16.5 एकड़ क्षेत्रफल में योजनाबद्ध तरीके से विकसित किए गए भेंडी बाजार के चलते पर्यावरण पर पड़े प्रभाव का विश्लेषण किया गया। ज्ञात हो कि भेंडी बाजार को भी स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करने की योजना है।
प्रस्ताव के अनुसार, भेंडी बाजार में मौजूद तीन से पांच मंजिला इमारतों की जगह 40-60 मंजिला इमारतों का निर्माण किया जाएगा, जिसे भारत सरकार 'संवहनीय, पर्यावरण के अनुकूल और स्मार्ट' कहती है।
स्मार्ट सिटी की तीसरी लिस्ट जारी, पटना, जम्मू, त्रिवेंद्रपुरम समेत 30 शहरों का होगा कायापलट
हालांकि अध्ययन में कहा गया है कि इलाके के जनसंख्या घनत्व में वृद्धि के चलते बिजली और पानी सहित संसाधनों की मांग बहुत अधिक बढ़ जाएगी।
शोधकर्ता का कहना है, 'शहरों को स्मार्ट, विश्वस्तरीय, रहने लायक, हरित या पर्यावरण के अनुकूल बनाने के दौरान जनसंख्या घनत्व में भी तेजी से वृद्धि होगी और शहरी संरचना भी संघनित होगी।'
बायर्ड कहते हैं, 'विकास के इस लक्ष्य को हासिल कर विकसित शहर के लिए मांग के अनुरूप संसाधन पूरे नहीं पड़ेंगे।'
भारत- दक्षिण कोरिया के बीच 10 अरब डॉलर का समझौता, स्मार्ट सिटी, विकास परियोजनाओं के लिए करार
बायर्ड आगे जोड़ते हैं कि इसके साथ ही पूर्ण रूप से विकसित स्मार्ट शहरों से निकलने वाले कचरे की मात्रा बहुत बढ़ चुकी होगी, जिसमें ग्रीन हाउस गैसें भी शामिल होंगी।
शोध-पत्रिका 'जर्नल ऑफ कंटेम्परेरी अर्बन अफेयर्स' के ताजा अंक में प्रकाशित अध्ययन में बायर्ड ने कहा है, 'इस तरह विकसित शहर का उदर आनुपातिक रूप में नहीं बढ़ेगा, बल्कि इसमें बेहद तेज वृद्धि होगी। इसलिए पर्यावरण पर पड़ने वाला दुष्प्रभाव भी आबादी बढ़ने की तुलना में कहीं तेजी से बढ़ेगा।'
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Love Rashifal 3 May 2024: इन राशियों के लिए आज का दिन रोमांस से रहेगा भरपूर, जानें अपनी राशि का हाल
-
Ganga Dussehra 2024: इस साल गंगा दशहरा पर बन रहा है दुर्लभ योग, इस शुभ मुहूर्त में स्नान करें
-
Akshaya Tritiya 2024: अक्षय तृतीय के दिन करें ये उपाय, चुम्बक की तरह खिंचा चला आएगा धन!
-
First Hindu Religious Guru: ये हैं पहले हिंदू धर्म गुरु, भारत ही नहीं विश्व भी करता है इन्हें नमन