भारतीय मूल की कमला हैरिस अमेरिका की पहली महिला राष्ट्रपति बन सकती हैं: रिपोर्ट

डोनाल्ड ट्रंप से हिलेरी क्लिंटन के हारने के बाद एक मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि कैलिफोर्निया की भारतीय मूल की अटॉर्नी जनरल कमला हैरिस में अमेरिका की पहली महिला राष्ट्रपति बनने की क्षमता है।

डोनाल्ड ट्रंप से हिलेरी क्लिंटन के हारने के बाद एक मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि कैलिफोर्निया की भारतीय मूल की अटॉर्नी जनरल कमला हैरिस में अमेरिका की पहली महिला राष्ट्रपति बनने की क्षमता है।

author-image
sankalp thakur
एडिट
New Update
भारतीय मूल की कमला हैरिस अमेरिका की पहली महिला राष्ट्रपति बन सकती हैं: रिपोर्ट

अमेरिकी चुनाव के बाद एक मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि कैलिफोर्निया की भारतीय मूल की अटॉर्नी जनरल कमला हैरिस में अमेरिका की पहली महिला राष्ट्रपति बनने की क्षमता है।

Advertisment

कमला इस मंगलवार को हुए चुनाव में कैलिफोर्निया से अमेरिकी सीनेट के लिए निर्वाचित हुर्इं और सीनेट में चुनी जाने वाली प्रांत की पहली अश्वेत- एशियाई सदस्य हैं। कमला की उम्र 51 साल है। उनकी मां चेन्नई से और पिता जमैका के हैं। चुनाव जीतने के बाद से ही वो ट्रंप के नीतियों का विरोध कर रहीं है।

हफिंगटन पोस्ट ने शुक्रवार को लिखा, 'कमला हैरिस से मिलिए जो पहली महिला राष्ट्रपति बन सकती हैं। कैलिफोर्निया की लोकप्रिय अटॉर्नी जनरल कैपिटोल हिल में जगह बना चुकी हैं। अब व्हाइट हाउस अगली मंजिल हो सकती है।”

न्यूज पोर्टल ने कहा कि डेमोक्रेटिक पार्टी का शीर्ष नेता उनसे बहुत प्रभावित है। 2020 में उन्हें मदद मिल सकती है। हफिंगटन पोस्ट ने लिखा, ”अगर कमला 2020 में राष्ट्रपति पद का चुनाव लडऩे का फैसला करती हैं तो ये गठबंधन देश भर में उनका प्रोफाइल बढ़ा सकते हैं।”

Source : News Nation Bureau

USA Donald Trump Kamala Harris Hillary Clinton
Advertisment