श्रीलंका में बाढ़ से मरने वालों की संख्या पहुंची 193, मदद के लिए उतरी भारतीय नौसेना

श्रीलंका में 2003 के बाद पहली बार इस तरह की बाढ़ आई है।

श्रीलंका में 2003 के बाद पहली बार इस तरह की बाढ़ आई है।

author-image
Deepak K
एडिट
New Update
श्रीलंका में बाढ़ से मरने वालों की संख्या पहुंची 193, मदद के लिए उतरी भारतीय नौसेना

श्रीलंका में बचाव कार्य जारी

श्रीलंका में भीषण बाढ़ की चपेट में आने से अब तक 193 लोगों की मौत हो गई है। बता दें कि श्रीलंका में 2003 के बाद पहली बार इस तरह की बाढ़ आई है। भारतीय नौसेना की गोताखोरी और मेडिकल टीम भी बाढ़ की चपेट में फसे लोगों के लिए बचाव कार्यों में वहां के अधिकारियों के साथ जुट गयी है।

Advertisment

आपदा प्रबधंन केंद्र (डीएमसी) ने कहा कि मौसम की विपरीत परिस्थितियों के कारण 112 लोग घायल हुए है और करीब छह लाख लोगों को अपना घर छोड़ना पड़ा है। वहीं हजारों लोग को बाढ़ और भूस्खलन के कारण अवसंरचनात्मक ढांचे को हुए नुकसान का सामना करना पड़ा है।

हालांकि अच्छी बात ये है कि अब धीरे-धीरे मौसम साफ होने लगा है और सप्ताहांत में घर छोड़कर जाने को मजबूर करीब दस लाख लोगों में से कई अपने घर लौट आए हैं। करीब 80,000 लोग अब भी राहत शिविरों में रह रहे हैं क्योंकि उनका घर पूरी तरह से बर्बाद हो चुका है या अब तक पहुंच से बाहर है।

भारतीय नौसेना के 300 से अधिक कर्मियों का दल राहत और बचाव कार्यों में मदद कर रहा है। गोताखोर पानी में तलाशी अभियान में हिस्सा ले रहे हैं वहीं चिकित्सा दल शिविरों में मरीजों को देख रहे हैं।

ये भी पढ़ें: बूचड़खानों के लिए पशुओं की बिक्री पर बैन के फैसले पर रोक, मद्रास हाई कोर्ट ने 4 हफ्तों के भीतर मांगा जवाब

ये भी पढ़ें: BJP नेता ने कहा- मेघालय में सस्ता करवाएंगे बीफ, नहीं होगा बैन

Source : News Nation Bureau

floods Sri Lanka Mora cyclone
Advertisment