अमेरिकी प्रवासियों में बच्चे पैदा करने के मामले में भारतीय महिलाएं तीसरे स्थान पर: रिपोर्ट

स्टडी के मुताबिक पिछले कई सालों में बिन ब्याही मां की संख्या में गिरावट आई है। ये ट्रेंड अमेरिका में रह रहीं प्रवासी महिलाओं में भी देखने को मिल रहा है।

स्टडी के मुताबिक पिछले कई सालों में बिन ब्याही मां की संख्या में गिरावट आई है। ये ट्रेंड अमेरिका में रह रहीं प्रवासी महिलाओं में भी देखने को मिल रहा है।

author-image
Sonam Kanojia
एडिट
New Update
अमेरिकी प्रवासियों में बच्चे पैदा करने के मामले में भारतीय महिलाएं तीसरे स्थान पर: रिपोर्ट

फाइल फोटो

अमेरिका में रह रहे प्रवासियों में बच्चे पैदा करने के मामले में भारतीय महिलाएं तीसरे स्थान पर आती हैं। जबकि मैक्सिकन और चीनी महिलाएं पहले और दूसरे स्थान पर आती हैं। एक अध्ययन के अनुसार अमेरिका में बच्चे पैदा करने में एशियाई प्रवासियों का शेयर बढ़ रहा है। 

Advertisment

अमेरिका में रह रहीं विदेशी माताओं की अगर बात करें तो भारतीय महिलाओं में शादी से पहले बच्चे पैदा करने में की दर सबसे कम है, वहीं 87 फीसदी महिलाएं ग्रेजुएट हैं और वो हाई इनकम ग्रुप में भी आती हैं, जिनकी सालाना आय एक लाख डॉलर से ऊपर है।  

जबकि होंडारूस की महिलाओं में शादी से पहले बच्चे पैदा करने की दर सबसे ज्यादा है। जो लगभग 66 फीसदी है। साथ ही हाई स्कूल डिप्लोमा भी लेने में भी उनकी दर अच्छी स्थिति में नहीं है। जो सिर्फ 51 फीसदी ही है। इसके अलावा ये गरीबी भी झेल रही हैं जो 49 फीसदी है। 

स्टडी के अनुसार, 'नई भारतीय मांओं में 87 फीसदी ग्रेजुएट हैं और उनकी सालाना आमदनी एक लाख डॉलर से अधिक है।' 

स्टडी के मुताबिक पिछले कई सालों में बिन ब्याही मां की संख्या में गिरावट आई है। ये ट्रेंड अमेरिका में रह रहीं प्रवासी महिलाओं में भी देखने को मिल रहा है।  

रिपार्ट के मुताबिक 2014 में प्रवासी महिलाओं ने 901245 बच्चों को जन्म दिया है। जिसमें मैक्सिको की महिलाओं की संख्या 287052 है। चीनी महिलाओं की संख्या  44,829 और भारतीय महिलाओं की संख्या 43,364 है। 

मैक्सिको की महिलाओं ने जितने बच्चों को जन्म दिया है वो एशिया, यूरोप, नॉर्थ अमेरिका ओशनिया प्रवासियों के कुल बच्चों की संख्या से भी ज्यादा है। 

        

Source : News Nation Bureau

Study Foreign Mothers
      
Advertisment