अमेरिका के खिलाफ भारत ने यरुशलम पर यूएन प्रस्ताव के समर्थन में दिया वोट
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप का यरुशलम को इजरायल की राजधानी घोषित किये जाने के खिलाफ संयुक्त राष्ट्र में वोट डाला गया। संयुक्त राष्ट्र के प्रस्ताव के समर्थन में वोट करने वाले 127 देशों में भारत भी शामिल है।
नई दिल्ली:
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप का यरुशलम को इजरायल की राजधानी घोषित किये जाने के खिलाफ संयुक्त राष्ट्र में वोट डाला गया। संयुक्त राष्ट्र के प्रस्ताव के समर्थन में वोट करने वाले 127 देशों में भारत भी शामिल है।
यूएन के इस प्रस्ताव के खिलाफ नौ देशों ने वोटिंग की है। जबकि 35 देशों ने इस प्रस्ताव पर वोट नहीं दिया।
भारत ने यरुशलम को इजरायल की राजधानी घोषित करने के खिलाफ वोटिंग की है। बुधवार को ही अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने अमेरिकी रुख के खिलाफ जाने से सभी देशों को चेतावनी दी थी।
भारत ने संयुक्त राष्ट्र में कुछ नहीं कहा। लेकिन ट्रंप ने जब यरुशलम को इजरायल की राजधानी के तौर पर मान्यता दी थी तब भारत ने कहा था कि फिलिस्तीन को लेकर उसके रुख में कोई परिवर्तन नहीं आया है।
128 countries vote in favor of U.N. call for U.S. to withdraw decision to recognize Jerusalem as Israel's capital, 9 countries oppose: Reuters pic.twitter.com/qdWmz9nQer
— ANI (@ANI) December 21, 2017
नैम के मंत्रियों की बैठक में भारत की विदेशमंत्री सुषमा स्वराज ने कहा था कि इजरायल और यरुशलम के बीच शांति पूरी तरह से दोनों के बीच पूर्व में हुए समझौतों पर निर्भर करता है। जिसमें इजरायल और फिलिस्तीन आपसी सुरक्षा ज़रूरतों को समझ कर इस रास्ते पर आगे बढ़ सकते हैं।
और पढ़ें: 2G घोटाला: कोर्ट ने आरोपियों को किया बरी, कहा- CBI नहीं दे पाई सबूत
यूएन जनरल असेंबली के प्रस्ताव को तुर्की ने रखा और यमन ने जोर देते हुए कहा कि यरुशलम अंतिम मुद्दा था जिस पर निर्णय बातचीत से ही संभव है।
मांग की गई कि यरुशलम पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव को ही माना जाए। उसेक अलावा किसी दूसरे प्रस्ताव को मान्यता न दी जाए।
तुर्की के विदेशमंत्री ने यूएन में कहा कि ट्रंप का फैसला सही नहीं था।
उन्होंने कहा, '1967 की सीमा के अनुसार फिलिस्तीनियों को अपने देश का अधिकार है और जिसकी राजधानी पूर्वी यरुशलम हो।'
और पढ़ें: कोर्ट ने कहा- 2G घोटाला नहीं हुआ, कांग्रेस ने BJP से की माफी की मांग
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Pramanand Ji Maharaj: प्रेमानंद जी महाराज के इन विचारों से जीवन में आएगा बदलाव, मिलेगी कामयाबी
-
Shri Premanand ji Maharaj: मृत्यु से ठीक पहले इंसान के साथ क्या होता है? जानें प्रेमानंद जी महाराज से
-
Maa Laxmi Shubh Sanket: अगर आपको मिलते हैं ये 6 संकेत तो समझें मां लक्ष्मी का होने वाला है आगमन
-
May 2024 Vrat Tyohar List: मई में कब है अक्षय तृतीया और एकादशी? यहां देखें सभी व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट