रूस सिर्फ भारत का व्यापारिक साझेदार नहीं, बुरे दौर का साथी भी: सर्गेई चेम्जोव

रूस ने खुद को भारत का केवल एक व्यापारिक साझेदार ही नहीं, बल्कि एक ऐसा 'मित्र' बताया जिसने उसके सबसे बुरे दौर में भी उसका साथ दिया है।

रूस ने खुद को भारत का केवल एक व्यापारिक साझेदार ही नहीं, बल्कि एक ऐसा 'मित्र' बताया जिसने उसके सबसे बुरे दौर में भी उसका साथ दिया है।

author-image
pradeep tripathi
एडिट
New Update
रूस सिर्फ भारत का व्यापारिक साझेदार नहीं, बुरे दौर का साथी भी: सर्गेई चेम्जोव

रूस ने खुद को भारत का केवल एक व्यापारिक साझेदार ही नहीं, बल्कि एक ऐसा 'मित्र' बताया जिसने उसके सबसे बुरे दौर में भी उसका साथ दिया है। इस महीने भारत और रुस 12 अरब डॉलर से अधिक के सौदे कर चुके हैं। दोनों देशों के बीच कई और रक्षा सौदा होने की उम्मीद है। 

Advertisment

रूस के एक बड़े रक्षा अधिकारी ने कहा कि इसकी कोई सीमा नहीं कि भारत और रूस मिलकर क्या कर सकते हैं। उन्होंने आगे कहा कि अमेरिका और यूरोपीय देश वह कभी नहीं दे सकते, जो रूस दे सकता है और जिसकी उसने पेशकश की है।

रोस्टेक स्टेट कॉरपोरेशन के सीईओ सर्गेई चेम्जोव ने पीटीआई से कहा, 'हम न केवल सबसे कारगर हथियार और सबसे महत्वपूर्ण हथियारों की आपूर्ति करने को तैयार हैं, बल्कि हम अपनी अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी देना भी जारी रखेंगे.' रोस्टेक स्टेट कॉरपोरेशन 700 उच्च तकनीक वाले असैन्य एवं सैन्य कंपनियों का एक समूह है.

उन्होंने कहा भारत के साथ रूस एक व्यापारिक साझेदार की तरह ही नहीं, बल्की एक सहयोगी की तरह रहा है। रूस, भारत के साथ उसके सबसे खराब समय में भी खड़ा रहा। अगले साल हम अपनी दोस्ती के 70 साल पूरा कर लेंगे। रूस भारत के साथ तब भी खड़ा रहा, जब 1998 में परमाणु परीक्षण के बाद उस पर प्रतिबंध लगे थे।

चेम्जोव रुसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के नजदीकी सहयोगी हैं।

Source : News Nation Bureau

russia INDIA
Advertisment