भारत-नेपाल राजनयिक संबंध के 70 साल पूरे होने पर काठमांडू में जश्न मनाया गया

काठमांडू में भारत और नेपाल के बीच राजनयिक संबंधों के 70 साल पूरे होने पर जश्न मनाया गया। काठमांडू में भारतीय दूतावास के इंडियन कल्चर सेंटर में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में ओडिशी डांस की प्रदर्शनी हुई।

author-image
saketanand gyan
एडिट
New Update
भारत-नेपाल राजनयिक संबंध के 70 साल पूरे होने पर काठमांडू में जश्न मनाया गया

भारत और नेपाल के बीच राजनयिक संबंध के 70 साल (फोटो: ANI)

काठमांडू में भारत और नेपाल के बीच राजनयिक संबंधों के 70 साल पूरे होने पर जश्न मनाया गया। काठमांडू में भारतीय दूतावास के इंडियन कल्चर सेंटर में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में ओडिशी डांस की प्रदर्शनी हुई।

Advertisment

नेपाल आर्मी ऑडिटोरियम में भारत और नेपाल राजनयिक संबंधों के 70 साल पर जश्न के साथ महाशिवरात्रि त्यौहार भी मनाया गया।

स्थानीय मीडिया के अनुसार, यह कार्यक्रम 10 फरवरी को आयोजित किया गया जिसमें ओडिशा से डॉ सुजाता मिश्रा के नेतृत्व में 10 सदस्यों ने ओडिशी डांस में हिस्सा लिया।

इंडियन कल्चर सेंटर के छात्रों और कलाकारों ने कई लोकनृत्यों में भी हिस्सा लिया।

रिपोर्ट के अनुसार, मशहूर नेपाली अभिनेत्री मिथिला शर्मा मुख्य अतिथि के तौर पर कार्यक्रम में हिस्सा लिया और नेपाल में भारतीय राजदूत मंजीव सिंह पुरी के साथ कार्यक्रम का उद्घाटन किया।

नजदीकी पड़ोसी होने के नाते भारत और नेपाल लोगों के साथ संपर्क, नातेदारी और संस्कृति के साथ दोस्ती की एक अद्वितीय रिश्ते साझा करते हैं।

ओडिशी डांस सदस्यों के डांस प्रदर्शन दोनों देशों के द्विपक्षीय रिश्तों को मजबूत बनाने का इंडियन कल्चर सेंटर का यह एक प्रयास था। डॉ सुजाता मिश्रा के नेतृत्व वाली 10 सदस्यीय ओडिशी समूह भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद (आईसीसीआर) से समर्थित थे।

और पढ़ें: भारत-ओमान का रिश्ता सैकड़ों वर्ष पुराना, संबंधों में आई गति: पीएम

Source : News Nation Bureau

Maha Shivaratri INDIA nepal India Nepal Relation Odissi dance
      
Advertisment