हैरिकेन हार्वे: एक भारतीय छात्र की मौत, तूफान के दौरान हुआ था घायल

अमेरिका के टेक्सस में हार्वे तूफान की चपेट में आने से घायल हुए 24 साल एक भारतीय छात्र की मौत हो गई है।

author-image
pradeep tripathi
एडिट
New Update
हैरिकेन हार्वे: एक भारतीय छात्र की मौत, तूफान के दौरान हुआ था घायल

अमेरिका के टेक्सस में हार्वे तूफान की चपेट में आने से घायल हुए 24 साल एक भारतीय छात्र की मौत हो गई है।

Advertisment

टेक्सस ए एम यूनिवर्सिटी के छात्र निखिल भाटिया अपनी दोस्त शालिनी सिंह के साथ शनिवार को लेक ब्रायन में तैराकी करने गए थे। हैरिकेन हर्वे की चपेट में आने से दोनों ही गंभीर रुप से घायल हो गए थे।

भारतीय कांस्युलेट के अधिकारियों ने बताया कि निखिल भाटिया को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया था और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। लेकिन शालिनी सिंह की हालात अब भी गंभीर बताई जा रही है।

भारतीय कांस्युलेट लगातार दोनों के परिवार वालों से संपर्क में हैं।

और पढ़ें: कल्याणकारी योजनाओं के लिए आधार की डेडलाइन 31 दिसंबर तक बढ़ी

भाटिया जयपुर से हैं और उनकी दोस्त शालिनी दिल्ली की रहने वाली थी। दोनों ही पब्लिक हेल्थ में पोस्ट ग्रैजुएशन कर रहे थे।

उनके दोस्तों के अनुसार दोनों झील में तैर रहे थे उसी दौरान एक लहर आई और उन्हें गहराई की तरफ धकेल दिया। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दोकर दोनों की सहायता की मांग की।

ये अभी तक साफ नहीं हो पाया है कि दोनों खराब मौसम की चेतावनी के बावजूद भी झील में तैरने क्यों गए।

भारतीय कांस्युलेट वहीं पर इन दोनों के इलाज की निगरानी कर रहा था। भाटिया की मां वहां पहुंच चुकी हैं।

और पढ़ें: Video: राजस्थान में गर्भवती महिला के ऑपरेशन में झगड़ने लगे दो डॉक्टर

Source : News Nation Bureau

indian student dies hurricane harvey
      
Advertisment