कंधार में अज्ञात हमलावरों ने 5 महिलाओं पर बरसाई गोलियां, मौके पर ही सभी की मौत

हमले में मारी गईं सभी महिलाएं हवाई अड्डे पर काम करती थीं

हमले में मारी गईं सभी महिलाएं हवाई अड्डे पर काम करती थीं

author-image
kunal kaushal
एडिट
New Update
कंधार में अज्ञात हमलावरों ने 5 महिलाओं पर बरसाई गोलियां, मौके पर ही सभी की मौत

प्रतीकात्मक फोटो

अफगानिस्तान के कंधार में शनिवार को कुछ अज्ञात बंदूकधारियों ने एक वाहन पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई जिसमें पांच महिलाओं और गाड़ी के ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई।

Advertisment

हमले में मारी गईं सभी महिलाएं हवाई अड्डे पर काम करती थीं। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, प्रांतीय सरकार के प्रवक्ता समीम खपलवाक ने कहा, "शहर के देह खोजा इलाके में सुबह करीब 5.30 बजे गोलीबारी हुई। मारे गए सभी लोग अपने ऑफिस जा रहे थे, तभी उन्हें ले जा रही मिनी बस पर बंदूकधारियों ने हमला कर दिया।"

हमलावर हमले के थोड़ी देर बाद ही घटनास्थल से फरार हो गए। घटना की जांच की जा रही है।अधिकारी ने कहा कि फरार हमलावरों की खोजबीन शुरू कर दी गई है।

अभी तक किसी ने भी हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। हालांकि अधिकारी ने हमले के लिए तालिबान आतंकवादियों की ओर इशारा करते हुए 'शांति और स्थिरता के शत्रुओं' को इसके लिए जिम्मेदार बताया है।

तालिबान संगठन ने 2001 में खत्म हुए अपने छह साल के शासनकाल में लड़कियों की शिक्षा पर प्रतिबंध लगा दिया था और महिलाओं को घरों में कैद रहने को मजबूर कर दिया था।

Source : IANS

taliban रोहित शर्मा के 5 महारिकॉर्ड Gunmen Kill Five Female Airport Workers in Afghanistan Gunmen Kill Five Female in Afghanistan five female kill by a gunmen in Afghanistan
Advertisment