नाइजीरिया : राष्ट्रपति चुनाव से पहले बंदूकधारियों ने 66 लोगों की हत्या की

नाइजीरिया के कडुना राज्य में राष्ट्रपति चुनाव की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को अज्ञात बंदूकधारियों ने लगभग 66 लोगों की हत्या कर दी.

नाइजीरिया के कडुना राज्य में राष्ट्रपति चुनाव की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को अज्ञात बंदूकधारियों ने लगभग 66 लोगों की हत्या कर दी.

author-image
Vineeta Mandal
एडिट
New Update
नाइजीरिया : राष्ट्रपति चुनाव से पहले बंदूकधारियों ने 66 लोगों की हत्या की

नाइजीरिया: बंदूकधारियों ने 66 लोगों की हत्या की (सांकेतिक चित्र)

नाइजीरिया के कडुना राज्य में राष्ट्रपति चुनाव की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को अज्ञात बंदूकधारियों ने लगभग 66 लोगों की हत्या कर दी. समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, राज्य सरकार के प्रवक्ता सैमुएल अरुवान ने एक बयान में कहा कि आठ स्थानों पर हमला किया गया जिसमें 22 बच्चों और 12 महिलाओं की भी मौत हुई है. अरुवान ने कहा कि हिंसा का कारण स्पष्ट नहीं है और प्रभावित स्थानों पर कुछ सुरक्षा दस्ते तैनात कर दिए गए हैं. उन्होंने कहा कि इस मामले में कुछ संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है.

Advertisment

प्रवक्ता ने क्षेत्र के सामुदायिक, पारंपरिक और धार्मिक नेताओं से स्थानीय निवासियों को किसी भी प्रतिरोधी हिंसा से दूर रहने और इस मामले को सुरक्षा और प्रशासनिक समितियों को संभालने के लिए प्रेरित करने की अपील की है.

उन्होंने कहा, 'घटना की जांच की जा रही है और निवासियों को आश्वस्त किया गया है कि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.'

और पढ़ें: शिकागो में एक बंदूकधारी ने पांच लोगों को भूना, कई घायल

22 जनवरी को नाइजीरिया सरकार ने आरोप लगाया था कि देश में आगामी आम चुनावों से पहले सुरक्षा खतरा है और देश के नागरिकों को चुनाव से पहले, चुनाव के दौरान और बाद में सतर्क रहने के लिए सचेत किया था.

Source : IANS

Crime news World News presidential election Shooting Nigeria Firing
      
Advertisment