क्या आप जानते हैं, जिराफ की एक नहीं चार प्रजातियां हैं

क्या आप जानते हैं जिराफ एक ऐसा जानवर है जिसकी चार यूनिक प्रजातियां हैं। अब तक यह मानना था कि जिराफ की कोई दूसरी प्रजाति नहीं होती।

क्या आप जानते हैं जिराफ एक ऐसा जानवर है जिसकी चार यूनिक प्रजातियां हैं। अब तक यह मानना था कि जिराफ की कोई दूसरी प्रजाति नहीं होती।

author-image
Jeevan Prakash
New Update
क्या आप जानते हैं, जिराफ की एक नहीं चार प्रजातियां हैं

जानवरों में जिराफ की एक अलग पहचान होती है, वह है गर्दन का बड़ा होना। लेकिन क्या आप जानते हैं जिराफ एक ऐसा जानवर है जिसकी चार यूनिक प्रजातियां हैं। अब तक यह मानना था कि जिराफ की कोई दूसरी प्रजाति नहीं होती। हाल ही में हुए एक रिसर्च में पता चला है कि इसकी चार अलग-अलग प्रजातियां होती हैं। इससे पहले बायोलॉजिस्ट ने कोट पैटर्न, सींग संरचना के आधार पर जिराफ को 9 उप प्रजातियों में बांटा था।

Advertisment

डीएनए जांच में पता चला है कि जिराफ की चार प्रजातियां हैं और वो एक-दूसरे से उतनी ही भिन्न है जितनी की सामान्य भालू और ध्रुवीय भालू में अंतर होता है। रिसर्चर ने अफ्रीका के 190 जिराफों का डीएनए टेस्ट कर यह रिपोर्ट तैयार की है। जर्मनी यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर एक्सले जानके ने हैरानी जताते हुए कहा कि हम इस रिसर्च से हैरान हैं, क्योंकि पहले हमारा जिराफ के पैटर्न पर सोचने का दायरा सीमित था।

जिराफ की घटती जनसंख्या के बीच यह तथ्य सामने आना महत्वपूर्ण है। रिसर्चर ने कहा कि जिराफ को तत्काल बचाने की जरूरत है। सबसे अधिक अफ्रीका में जिराफ की संख्या में तेजी से गिरावट आई है। पिछले तीन दशकों में 50 हजार से ज्यादा की कमी आई है।

Source : News Nation Bureau

Giraffe
      
Advertisment