गांधी, नेहरू, आंबेडकर सभी NRI, वतन लौट कर बदला देश: राहुल गांधी

महात्मा गांधी एक एनआरआई थे। जवाहर लाल नेहरू इंगलैंड से वापस आए थे। अम्बेडकर, आज़ाद, पटेल ये सभी लोग एनआरआई थे।

महात्मा गांधी एक एनआरआई थे। जवाहर लाल नेहरू इंगलैंड से वापस आए थे। अम्बेडकर, आज़ाद, पटेल ये सभी लोग एनआरआई थे।

author-image
Deepak Kumar
एडिट
New Update
गांधी, नेहरू, आंबेडकर सभी NRI, वतन लौट कर बदला देश: राहुल गांधी

राहुल गांधी (फाइल फोटो)

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने भारत की आज़ादी के लिए लड़ने वाले ज़्यादातर अहम नेताओं को एनआरआई (प्रवासी भारतीय) बताते हुए कहा कि एनआरआई मूवमेंट की वजह से ही कांग्रेस पार्टी का जन्म हुआ।

Advertisment

राहुल गांधी ने गुरुवार को कहा, 'वास्तविकता में देखा जाए तो कांग्रेस मूवमेंट ही पूरी तरह से एनआरआई मूवमेंट था। महात्मा गांधी एक एनआरआई थे। जवाहर लाल नेहरू इंगलैंड से वापस आए थे। अम्बेडकर, आज़ाद, पटेल ये सभी लोग एनआरआई थे।

राहुल गांधी कांग्रेस समर्थित 2000 एनआरआई की भीड़ को संबोधित कर रहे थे। बता दें कि राहुल दो हफ़्ते के अमेरिका दौरे पर हैं।

राहुल गांधी ने सभी अप्रवासी भारतीयों से भारत लौटने की अपील करते हुए कहा, 'महात्मा गांधी, पंडित जवाहर लाल नेहरू, सरदार पटेल, डॉक्टर अंबेडकर, मौलाना आजाद सहित सभी लोग विदेशों में रहे और दुनिया को देखा, समझा और जाना। इसके बाद ये सभी लोग फिर अपने वतन भारत लौटे और देश के लिए काम किया। इसी तरह आज भी विदेशों में रह रहे भारतीय अपने देश के लिए बहुत कुछ कर रहे हैं। आप लोग भारत आएं और और देश के लिए काम करें, आप देश के बहुत काम आते रहें हैं और आगे भी आएंगे।'

हम जिसका शिलान्यास कर रहे हैं, उसका उद्घाटन भी करेंगे: वाराणसी में पीएम मोदी

आगे राहुल गांधी ने कहा, 'भारत हजारों साल से एकता और शांति के साथ रहने के लिए दुनियाभर में जाना जाता है, लेकिन अब इस छवि को बिगाड़ा जा रहा है। देश में असहिष्णुता बढ़ रही है। कुछ ऐसी ताकतें हैं, जो भारत को बांट रही हैं। देश की विभाजनकारी राजनीति भारत की छवि को विदेशों में धूमिल कर रही है। प्रवासियों को इन शक्तियों के खिलाफ खड़े होना चाहिए।'

राहुल गांधी ने बेरोज़गारी का मुद्दा उठाते हुए कहा, 'भारत में हर दिन 30 हजार युवा जॉब मार्केट में एंट्री करते हैं, लेकिन इनमें से 450 को ही जॉब मिल पाती है। ये हमारे लिए सबसे बड़ा चैलेंज है।'

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के पास विजन है। हमारा फोकस सिर्फ 50-60 बड़ी कंपनियों पर नहीं है। हम लघु और मझोले उद्योगों को बढ़ावा देंगे जिससे लाखों लोगों के लिए जॉब के अवसर पैदा हों। बिना रोजगार पैदा किए भारत आगे नहीं बढ़ सकता। 

गुरमीत सिंह की मुंहबोली बेटी नहीं है हनीप्रीत, पूर्व पति ने किया खुलासा, गुफा में खेलते थे बिग बॉस

Source : News Nation Bureau

congress rahul gandhi Mahatma Gandhi NRI
      
Advertisment