फ्रांस में बर्ड फ्लू का खतरा बढ़ा, 600,000 बत्तखों को मारने के आदेश

फ्रांस के अधिकारी बर्ड फ्लू की वजह से लैंडेस इलाके में 600,000 बत्तखों को मारेंगे।

फ्रांस के अधिकारी बर्ड फ्लू की वजह से लैंडेस इलाके में 600,000 बत्तखों को मारेंगे।

author-image
Aditi Singh
एडिट
New Update
फ्रांस में बर्ड फ्लू का खतरा बढ़ा, 600,000 बत्तखों को मारने के आदेश

फ्रांस के अधिकारी बर्ड फ्लू की वजह से लैंडेस इलाके में 600,000 बत्तखों को मारेंगे। कृषि मंत्री ने मंगलवार को यह जानकारी दी। समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, अपने इस महत्वपूर्ण उपाय के बारे में एक साक्षात्कार में मंत्री स्टेफेन ली फोल ने कहा कि विषाणु लैंडेस के पूर्व से पश्चिम तक फैल गया है। बत्तखों को हालात पर काबू पाने के लिए मारा जाएगा।

Advertisment

यह फैसला बीते सप्ताह किसानों के साथ की गई बैठक के बाद के क्रम में लिया गया है, जब उनसे बीमारी का मुकाबला करने के लिए रणनीति को मजबूती से अपनाने का आह्वान किया गया था। मंत्री ने कहा कि बर्ड फ्लू का कोई टीका नहीं है।

इसे भी पढ़ें: बर्ड फ्लू का खतरा बढ़ा, चिकन और अंडा खाते हैं तो हो जाएं सावधान

एच5एन8 विषाणु की पहचान फ्रांस में नवंबर में हुई। यह यहां प्रवासी पक्षियों के जरिए पहुंचा। अब तक इसके कारण 30 लाख से ज्यादा बत्तखों को मारा गया है। इसका मतलब यह है कि राष्ट्र के कुल पक्षियों का करीब 8 फीसदी हिस्सा इस बीमारी की वजह से गंवा दिया गया है।

Source : IANS

Bird flu
      
Advertisment