फ्रांस में चाकूबाजी (फाइल फोटो)
दक्षिणी फ्रांस के मर्सिल स्टेशन पर रविवार को चाकू से हमला कर दो लोगों को जान से मारने वाले हमलावर को पुलिस ने मार गिराया है।
स्थानीय मीडिया के मुताबिक फ्रांस पुलिस ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि रेलवे स्टेशन पर अब हालात नियंत्रण में है।
पुलिस ने साथ ही बताया कि घटना के बाद स्टेशन पर ट्रेन ट्रैफिक को रोक दिया गया। इससे पहले पुलिस ने घटना की जानकारी मिलते हुए लोगों से इस क्षेत्र में नहीं जाने को कहा था।
वहीं, फ्रांस के गृह मंत्री गेरार्ड कोलांब ने कहा है कि वह घटनास्थल पर जाकर पूरे मामले का जायजा लेंगे।
बीबीसी ने फ्रांस के एक अखबार 'ले मोंडे' के हवाले से बताया है कि हमला करने वाला 'अल्लाहु अकबर' बोल रहा था।
यह भी पढ़ें: स्पेन के कैटालोनिया में जनमत संग्रह में अफरातफरी, स्पेन पुलिस ने मतपत्र जब्त किए
#UPDATE Two dead in knife attack at Marseille train station (France), reports AFP quoting local official
— ANI (@ANI) October 1, 2017
बता दें कि जनवरी-2015 में फ्रांसीसी पत्रिका चार्ली हेब्दो के ऑफिस पर हुए हमले के बाद से ही फ्रांस में हाई अलर्ट है। उस घटना में 12 लोग मारे गए थे।
उस घटना के बाद से फ्रांस की सरकार 'ऑपरेशन सेंटिनेले' की शुरुआत की है। इसके तहत पूरे देश में अहम जगहों पर सरकार ने 7000 सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक रविवार को हुई घटना से पहले साल-2015 के बाद से हुए कई हमलों में अब तक 239 लोगों की मौत हो चुकी है।
यह भी पढ़ें: स्पेन के कैटालोनिया में जनमत संग्रह में अफरातफरी, स्पेन पुलिस ने मतपत्र जब्त किए
HIGHLIGHTS
- साल-2015 में चार्ली हैब्दो पर हुए हमले के बाद से फ्रांस में है हाई अलर्ट
- फ्रांस पुलिस के मुताबिक मर्सिल स्टेशन पर हालात नियंत्रण में
- स्थानीय मीडिया के मुताबिक हमला करने वाला 'अल्लाहु अकबर' बोल रहा था
Source : News Nation Bureau